जलगांव

भुसावल पुलिस को मिली ई-बाइक, अपराध रोकने के लिए पेट्रोलिंग में होगी सुविधाजनक

प्रभाकर दुबे

भुसावल: सेंट्रल रेलवे जंक्शन भुसावल शहर (Bhusaval City) और तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अपराधियों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, जिसे रोकने के लिए विधायक संजय सावकारे (MLA Sanjay Savkare) ने अनुदान राशि उपलब्ध कराकर पुलिस को ई-बाइक (E-Bike) का तोहफा दिया हैं। अपराध के लिहाज से भुसावल  काफी संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग (Police Patrolling) को आसान बनाने के लिए विधायक सावकरे की स्थानीय विकास कार्यक्रम (वर्ष 2002-23) के तहत प्रदेश में पहली बार सात ई-बाइक वितरित की गई। 

इस अवसर पर विधायक संजय सावकारे, पुलिस अधीक्षक एम। राजकुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली, अनुमंडल पुलिस आधिकारी सोमनाथ वाघचौरे, पुलिस निरीक्षक विलास शेंडे, राहुल गायकवाड़, गजानन पडघन उपस्थित थे।

उप-विभाग में 4 पुलिस स्टेशन कार्यरत

उप-विभाग में चार पुलिस स्टेशन होते हैं, अर्थात मार्केट पुलिस स्टेशन, तालुका पुलिस स्टेशन, सिटी पुलिस स्टेशन, नशीराबाद पुलिस स्टेशन है। चारों थानों की सीमाएं बड़ी होने के कारण पुलिस कर्मियों के पास रात्रि गश्त के लिए पर्याप्त वाहन नहीं हैं और कई क्षेत्रों में चोरी, डकैती और हत्या जैसे अपराधों की संख्या बढ़ रही है। इस तरह की घटना को रोकने के लिए बाजार थाना निरीक्षक राहुल गायकवाड़ ने डीएसपी सोमनाथ वाघचौरे को ई-बाइक की अवधारणा पेश की और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार जलगांव को दी, जिसके आधार पर विधायक को प्रस्ताव दिया गया था।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए