अमलनेर में विशाल मोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)
जलगांव

गोवंश हत्या के आरोपों पर जलगांव के अमलनेर में बवाल, 3 हजार लोगों का मोर्चा, बाजार बंद

Amalner Slaughterhouse Protest: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर में कत्तलखाने में कथित गोवंश हत्या के मामलों को लेकर शुक्रवार को भारी जनआक्रोश देखने को मिला।

वाहिद काकर, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • जलगांव जिले के अमलनेर में कत्तलखाने में कथित गोवंश हत्या के विरोध में करीब 2,500 से 3,000 लोगों ने विशाल मोर्चा निकाला।

  • बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कत्तलखाने की इमारत ध्वस्त करने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • आंदोलन के समर्थन में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखा, जबकि मोर्चे के कारण धुले-चोपड़ा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

  • सांसद स्मिता वाघ की मौजूदगी में प्रशासन के साथ बैठक हुई।

Amalner Cattle Slaughter Controversy: अमलनेर शहर के कत्तलखाने में बार-बार गोवंश की हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षक और विभिन्न हिंदू संगठनों के नेतृत्व में करीब 2,500 से 3,000 लोगों ने विशाल मोर्चा निकालकर नगर परिषद का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने कत्तलखाने को स्थायी रूप से ध्वस्त करने, कथित अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। मांगों पर तत्काल ठोस निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के सामने अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन के समर्थन में शहर के व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। इससे शहर का जनजीवन और कारोबार प्रभावित हुआ।

अमलनेर में विशाल मोर्चा

पालिका के सामने अनिश्चितकालीन अनशन

तिरंगा चौक से शुरू हुआ मोर्चा पांचपावली चौक और लालबाग शॉपिंग परिसर होते हुए नगर परिषद पहुंचा। संत गोविंददास महाराज, सुशील महाराज, राष्ट्रीय किन्नर अखाड़े के महंत हरिहरानंदगिरी उर्फ दादू महाराज, महंत गौरीताई सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कत्तलखाना जमीनदोस्त करने, मुख्य आरोपियों पर मकोका लगाने, कथित अवैध शेड और कमरों को तत्काल हटाने तथा लापरवाही के आरोपों के चलते पालिका कर्मचारियों, स्वास्थ्य निरीक्षक और पशु चिकित्सा अधिकारी की जांच कर निलंबन की मांग की।

कत्तलखाना तोड़ने की मांग

मोर्चे के सामने नगराध्यक्ष डॉ. परीक्षित बाविस्कर और प्रभारी मुख्याधिकारी रोशन राजपूत ने बताया कि कत्तलखाना स्थायी रूप से बंद कर सील कर दिया गया है। वहां निगरानी के लिए कैमरे और कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारी केवल बंद करने के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उनकी मांग थी कि पूरी इमारत को ध्वस्त करने का निर्णय तत्काल लिया जाए।

सांसद स्मिता वाघ की मौजूदगी में प्रशासन के साथ बैठक

इसके बाद सांसद स्मिता वाघ, सभापति साहेबराव पवार, कैलास पाटील, पूर्व उपनगराध्यक्ष अनिल महाजन सहित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और संगठन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। प्रशासन ने अतिक्रमित कमरों को तत्काल हटाने तथा कत्तलखाने की इमारत गिराने के लिए शासन से अनुमति लेने हेतु शीघ्र बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने लिखित और ठोस निर्णय की मांग पर अनशन जारी रखा।

सड़क पर उतरा पूरा शहर, यातायात भी प्रभावित

आंदोलन के दौरान सब्जी विक्रेताओं, किराना दुकानदारों, निर्माण व्यवसायियों और अन्य व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। धुले-चोपड़ा मार्ग पर मोर्चे की भीड़ के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इस आंदोलन ने कत्तलखाने के मुद्दे को प्रशासनिक कार्रवाई के साथ शहरव्यापी जनआंदोलन का रूप दे दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Bisleri की बढ़ी मुश्किलें! पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी

RSS का विशाल समागम राष्ट्र वंदनम: 9000 स्वयंसेवक करेंगे योग, समाज को मिलेगा नशामुक्ति और एकता का संदेश