महाराष्ट्र में भूकंप के झटके (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
हिंगोली

महाराष्ट्र के 5 जिलों में 'कांपी' धरती! हिंगोली से यवतमाल तक भूकंप के तेज झटके, मची अफरा-तफरी

Maharashtra Earthquake News: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में भूकंप के तेज झटके। हिंगोली, नांदेड़ और यवतमाल में घरों की दीवारों में आई दरारें। सुबह 8:46 बजे हिली धरती।

प्रिया जैस

Maharashtra Earthquake 11 April: महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और यवतमाल में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ ऐसे इलाकों में जहां भूकंप (Earthquake) की तीव्रता अधिक थी, घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, और छतों पर लगी चादरों के अपनी जगह से खिसकने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर आ गए। इन हल्के झटकों के अचानक आने से नागरिकों के बीच डर का माहौल बन गया है; शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये झटके सुबह लगभग 8:46 बजे महसूस किए गए थे।

यवतमाल और नांदेड़ में महसूस हुए झटके

राज्य में विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा तक भूकंप (Earthquake) से लोगों में भय का माहौल निर्माण हो गया। यवतमाल जिले में पुसद तालुका के शेबलपिपंरी इलाके में सुबह करीब 8.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बात करें नांदेड़ कि तो नांदेड़ शहर और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 8:46 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।

गनीमत रही कि इस हल्के भूकंप से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि डर के मारे लोग कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए थे। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने अभी तक इस घटना की तीव्रता या इसका केंद्र कहां था, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झटका बहुत ही हल्का था। विदर्भ-मराठवाड़ा क्षेत्र में कभी-कभी इस तरह के हल्के झटके महसूस होते रहते हैं, क्योंकि इस क्षेत्र को भूकंप के लिहाज़ से सक्रिय क्षेत्र माना जाता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी