सीमेंट ईंट कारखाने में मजदूर की मौत (सौजन्य-नवभारत) 
गोंदिया

सीमेंट ईंट कारखाने में मजदूर की मौत, MIDC के सुफलाम कंपनी में मचा हड़कंप

Gondia News: गोंदिया जिले के एमआईडीसी परिसर में एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। MIDC के सुफलाम कंपनी की सीमेंट ईंट कारखाने में एक मजदूर की मौत हो गई।

प्रिया जैस

Gondia MIDC News: गोंदिया जिले के देवरी स्थित एम.आई.डी.सी. के सुफलाम कंपनी परिसर में स्थित सीमेंट ईंट कारखाने में शुक्रवार को करीब 4.45 बजे सीमेंट ईंट बनाने वाली मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम पिंडकेपार/गोटाबोड़ी निवासी रंजीत सदाराम सोनटक्के बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, देवरी में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की एक सुफलाम कंपनी है और इस क्षेत्र में सीमेंट ईंट बनाने का कारखाना स्थापित है। इस कारखाने में सीमेंट ईंट बनाने का काम चल रहा है। मृतक रंजीत अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला व्यक्ति है, इसलिए वह शुक्रवार को हमेशा की तरह अपने साथी के साथ जीविकोपार्जन के लिए सीमेंट ईंट कारखाने में काम करने गया था। उसने पूरे दिन कारखाने में काम किया।

ग्रामीण अस्पताल देवरी में कराया भर्ती

करीब 4.45 बजे मृतक सीमेंट मिक्सर के बर्तन को पानी से साफ कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया। कारखाने के अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया। मृतक को मशीन से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल देवरी में भर्ती कराया गया।

ग्रामीण अस्पताल देवरी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए गोंदिया के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने से उसे नागपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भंडारा के पास रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम ग्रामीण अस्पताल देवरी में किया गया। घटना की जानकारी देवरी पुलिस को दी गई है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां