प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

विदर्भ में बदला मौसम: गोंदिया में बारिश का येलो अलर्ट, गर्मी से राहत लेकिन किसानों के लिए मिली-जुली खबर

Vidarbha Weather News: महाराष्ट्र के गोंदिया में बेमौसम बारिश और बादलों की आवाजाही ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे कहीं खुशी तो कहीं चिंता का माहौल है।

आकाश मसने

Gondia Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे थे, लेकिन अब बेमौसम बारिश ने दस्तक देकर लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत दी है। विशेष रूप से गोंदिया जिले में रविवार को मौसम का दोहरा रूप देखने को मिला। सुबह की हल्की बौछारों के बाद जहां दिन भर तेज धूप रही, वहीं शाम होते-होते छाए बादलों ने तापमान को 34.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले 6 और 7 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बिगड़ते हालातों और बादलों की सक्रियता को देखते हुए अब इस अलर्ट को बुधवार (8 अप्रैल) तक बढ़ा दिया गया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जिले में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

तापमान में भारी गिरावट

गोंदिया में रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई हल्की बारिश के बाद दोपहर में सूरज के तेवर तीखे थे। हालांकि, शाम 4:30 बजे अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। इससे पारा गिरकर 34.4 डिग्री पर आ गया। उमस और लू झेल रहे लोगों के लिए यह बदलाव किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। यदि बुधवार तक ऐसा ही मौसम बना रहता है, तो अप्रैल की शुरुआत में होने वाली भीषण गर्मी से लोगों को कुछ दिन और निजात मिल सकेगी।

किसानों के लिए क्या हैं संकेत?

बेमौसम की यह बारिश खेती के लिए 'कहीं खुशी, कहीं गम' वाली स्थिति लेकर आई है।

धान की फसल को संजीवनी: गोंदिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में धान की खेती प्रमुखता से की जाती है। गर्मी के मौसम में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई में दिक्कत आती है। ऐसे में यह बारिश धान के लिए खाद-पानी का काम करेगी और किसानों की चिंता कम होगी।

आम की फसल को नुकसान: जहां धान उत्पादक खुश हैं, वहीं आम के बागवानों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है। तेज हवाओं और पानी की वजह से आम के मंजर और छोटे फलों को नुकसान होने की आशंका है।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान