रेलवे की ई-कैटरिंग सेवा में बढ़ी सुविधा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

रेलवे की ई-कैटरिंग सेवा में बढ़ी सुविधा, यात्रियों को मिल रहा ऑन-सीट ताज़ा भोजन

South East Central Railway: भारतीय रेलवे नागपुर मंडल में ई-कैटरिंग सेवाओं का विस्तार किया गया है, जिसमें 78 अधिकृत विक्रेता गोंदिया, छिंदवाड़ा और राजनांदगांव स्टेशनों पर ताज़ा भोजन मिलेगा।

आंचल लोखंडे

Indian Railways Catering: भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी के तहत ई-कैटरिंग सेवाएँ तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। भारतीय रेलवे की ई-कैटरिंग नीति के अनुसार यात्री अपनी यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी के अधिकृत प्लेटफॉर्म और विक्रेताओं के माध्यम से ऑनलाइन भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त रेस्टोरेंट, फूड आउटलेट और डिलीवरी पार्टनर चयनित स्टेशनों पर यात्रियों की सीट तक ताज़ा और स्वच्छ भोजन पहुंचाते हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) नागपुर मंडल द्वारा आईआरसीटीसी के सहयोग से ई-कैटरिंग सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खासतौर पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर अधिकृत ई-कैटरिंग विक्रेताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को अधिक विकल्प, विविधतापूर्ण मेन्यू और गुणवत्ता वाली सेवा प्राप्त हो सके।

मनपसंद व्यंजन मंगा सकते हैं

वर्तमान में दपूमरे नागपुर मंडल में कुल 78 अधिकृत ई-कैटरिंग विक्रेता सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जल्द ही इसमें और वृद्धि की जाएगी। इस सेवा का लाभ मंडल के अंतर्गत गोंदिया, छिंदवाड़ा, राजनांदगांव जैसे प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध है। यात्री लोकप्रिय ब्रांड डोमिनोज, केएफसी, हल्दीराम के अलावा स्थानीय प्रसिद्ध भोजनालयों से भी मनपसंद व्यंजन मंगा सकते हैं।

सुविधा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

ई-कैटरिंग सेवाओं के विस्तार से यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भोजन की अनुपलब्धता से संबंधित शिकायतें रेल मदद प्लेटफॉर्म पर लगातार कम हो रही हैं। यात्रियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक यह दर्शाता है कि यात्रा के दौरान पसंदीदा, स्वच्छ और समय पर भोजन मिलने से उनकी संतुष्टि बढ़ी है।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी