गोंदिया

गोंदिया जिले में नकली कृषि दवाइयों की आपूर्ति, किसानों को भारी नुकसान

Gondia News: गोंदिया जिले में छत्तीसगढ़ की कंपनियों द्वारा नकली कृषि दवाओं की आपूर्ति से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। गोरेगांव में दवा छिड़काव के बाद फसल की ग्रोथ रुकने का मामला सामने आया है।

रूपम सिंह

Gondia Crop Damage News: गोंदिया जिले में रबी सीजन के दौरान नकली और घटिया कृषि दवाइयों की आपूर्ति का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ की कुछ कंपनियों द्वारा सस्ती दरों पर बेची जा रही दवाइयों से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसलों पर छिड़काव के बावजूद खरपतवार खत्म नहीं हो रहे, बल्कि धान की फसल पर ही विपरीत असर देखा जा रहा है।

गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील अंतर्गत कुरहाड़ी गांव में एक किसान के खेत में यह मामला उजागर हुआ। किसान चोकलाल जोगीलाल वालवे ने स्थानीय कृषि केंद्र से “यूनी सेट” और “अल्मोक्स” नामक दवाइयां खरीदीं और खेत में छिड़काव किया। लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले खरपतवार खत्म होने के बजाय और बढ़ गए तथा धान की फसल की वृद्धि रुक गई।

रबी धान की फसल इस समय खेतों में लहलहा रही है और किसान समय व श्रम बचाने के लिए कृषि दवाइयों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में नकली दवाइयों की आपूर्ति किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

पीड़ित किसान ने पहले कृषि केंद्र संचालक और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गोरेगांव के तहसील कृषि अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी निलेश कानवडे ने कहा कि संबंधित कंपनी के पास महाराष्ट्र में आपूर्ति का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। पूरी जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

किसान वालवे समेत क्षेत्र के अन्य किसानों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसानों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी न हो सके।

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?