गोंदिया

आमगांव -सालेकसा-दरेकसा मार्ग में गड्ढों का साम्राज्य, अनियंत्रित वाहनों से दुर्घटनाओं को आमंत्रण

नवभारत डेस्क

सालेकसा. आदिवासी बहुल क्षेत्र सालेकसा तहसील हमेशा चर्चा का विषय बनते जा रहा है. इन दिनों तहसील के अनेक मार्ग बुरी तरह बर्बाद हो चुके है. आमगांव -सालेकसा मार्ग अपनी जर्जरता पर आंसू बहा रहा है. अभी यह मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है. जगह जगह रोडं से डामर उखडकर गड‍्ढों में तब्दील हो चुका है.

इस मार्ग से आवागमन करनेवाले नागरिक व वाहन चालक गड‍्ढों से बचने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो बैठते है. जिससे इस मार्ग पर अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी है और आगे भी दुर्घटनाओं को आमंत्रण मिलने लगे है. सड़क पर हादसों से बचने के लिए नागरिकों को कड़ी मशक्कत  करनी पड़ रही है.

भारी वाहनों से मार्ग बर्बाद 

आमगांव - सालेकसा मार्ग छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश सीमा को सटा होने के कारण इस मार्ग से अनेक बडे वाहन टोल बचाने के चक्कर में इस रास्ते का उपयोग करते है. जिसके कारण अच्छी खासी रोड़ भी गड‍्ढों में तब्दील हो जाती है. डामरीकरण मार्ग की समय समय पर दुरुस्ती देखभाल होनी चाहिए लेकिन इस मार्ग की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है. जिससे नागरिकों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है.

स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधि कर रहे दुर्लक्ष 

सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है की पैदल चल रहे व्यक्ती को भी वाहनों का बड़ा खतरा मंडराने लगा है, जैसे गड‍्ढों को बचाने के कारण कहीं पैदल चल रहे व्यक्ती वाहन की चपेट में ना जाए. आंसू बहां रहे सड़कों को स्थानीय प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दुर्लक्ष कर रहे है मानो जैसे इस घटना से अंजान हो. आखिर इन समस्याओं की ओर कौन ध्यान देगा ? इस पर नागरिकों की नजरें लगी है. वहीं स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर सवाल उठ रहे है. 

आमगांव से सालेकसा आते तक कावराबांध, गोवारीटोला, मुंडीपार, पानगांव इन जगह मानों रोड़ है ही नही, ऐसी दुर्दशा रोड़ की हो चुकी है. सालेकसा पहुंचते ही रोंढ़ा नदी से लेकर पेट्रोल पंप, सालेकसा बस स्टॉप, आयटीआय से होकर दरेकसा तक सड़के जर्जर हो चुकी है. ऐसे अनेक जगह रोड़ से डामबर उखडकर गिट्टी में तब्दील हो चुका है.  यह मार्ग मुख्य मार्ग है और नगर पंचायत सालेकसा क्षेत्र से गुजरते हुए जाता है. इस नगर पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क को मजबुती के साथ बनाया जाए. यह मार्ग मुख्य मार्ग होने से इस मार्ग से सभी स्थानीक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों का अवागमन शुरू रहने के बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधि रोड़ के प्रति आंखे मुंदे बैठे हुए है. 

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां