गढचिरोली

ट्रैक्टर पलटा, 2 मृत, जिमलगट्टा गाव नजीक की घटना

नवभारत डेस्क

अहेरी. तहसील के देचली से छल्लेवाडा की ओर जानेवाला ट्रैक्टर गड्डे में पलटने से ट्रैक्टर पर सवार 2 व्यक्ती की मौत होने की घटना गुरूवार 28 अक्टूंबर को सुबह के दौरान जिमलगट्टा से 2 किमी पर देचली मार्ग पर घटी. मृतक के नाम रसपल्ली निवासी सुनील महेश कटकर व ट्रैक्टर चालक कोडसेलगुड निवासी अंकीत सिडाम है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देचली में खेत के काम पर होनेवाला फार्मर्ट्रक कंपनी का ट्रैक्टर काम निपटाकर निकला था. जिमलगट्टा से 2 किमी के इधर होते समय ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिघडने से उक्त ट्रैक्टर गड्डे में गिरकर पल्टी हो गया.

इसमें ट्रैक्टर चालक अंकित सिडाम व सुनील कटकर यह दोनों ट्रैक्टर के नीचे आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जिमलगट्टा पुलिस घटनास्थल पर दाखिल होकर घटना का पंचनामा किया है. उक्त ट्रैक्टर का मालिक तेलंगाणा का होने की जानकारी है. आगे की जांच जिमलगट्टा पुलिस कर रही है. 

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां