गढचिरोली

Gadchiroli News: गलत कीटनाशक का छिड़काव, 2 एकड़ फसल स्वाहा

नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. धान पर खोड़किट का प्रकोप नष्ट करने के लिए एक व्यक्ति द्वारा बताए गए कीटनाशक का फसलों पर छिड़काव करने से 2 एकड़ खेत में लहराती धान फसल सुखने की घटना देसाईगंज तहसील के विसोरा में घटी. इससे किसान का व्यापक नुकसान हुआ है. विसोरा निवासी किसान दादाजी मारबते की चिखली रिट में 2 एकड़ खेती है. खेत में खरीफ व रबी दोनों सीजन की धान फसलें ली जाती है.

प्रतिवर्ष वर्ष का तरह इस वर्ष भी उन्होंने अपने खेत में रबी सीजन की धान फसलों की लगाई थी. खेतों में फसलें हरा रही थी. इस बीच धान फसलों पर खोड़किटों का प्रकोप बढ गया. जिससे किसान दादाजी मारबते को दूकान के पास चर्चा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मारबते को खोड़किट के लिए एक कीटनाशक के संदर्भ में बताया. कहा कि वह कीटनाशक के छिड़काव से खोड़किट नष्ट होती है.

2 दिन बाद सुख गई खेत की फसलें

अज्ञात व्यक्ति ने मारबते से 1500 रुपये लेकर 3 बोतल हर्बल कीटनाशक लाकर दी. जिसका छिड़काव दादाजी मारबते ने अपने खेतों के फसलों पर किया. वहीं छिड़काव के 2 दिन बाद खेत में जाकर देखा तो 2 एकड़ की संपूर्ण धान फसल सुखी नजर आई. इस घटना से किसान मारबते के पैरों के तले जमीन ही खिसक गई. कीटनाशक देने वाले व्यक्ति को नहीं पहचानने के कारण शिकायत कैसे करें, कहां करें, यह सवाल उनके समक्ष निर्माण हुआ है. किसान मारबते के इस भूल के कारण उसकी संपूर्ण फसल नष्ट हुई है. जिससे वे वित्तीय संकट से घिर गए हैं.

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति