केरोसिन (फोटो.सोशल मीडिया)  
गढचिरोली

गड़चिरोली के दुर्गम गांव अंधेरे में डूबे: बारिश के बीच बिजली गुल, केरोसिन न मिलने से ग्रामीण परेशान

Gadchiroli Monsoon News: गड़चिरोली के जंगलों से घिरे ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण बार-बार बिजली गुल। मिट्टी का तेल उपलब्ध न होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर, आपूर्ति की मांग की।

रूपम सिंह

Gadchiroli Electricity Power Outage: राज्य के अंतिम छोर पर स्थित गड़चिरोली जिला घने जंगलों से घिरा हुआ है। जिले के अधिकांश गांवों तक जंगलों के बीच से विद्युत लाइनें बिछाकर बिजली आपूर्ति की गई है। लेकिन बारिश का मौसम शुरू होते ही हल्की हवा और वर्षा के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसी स्थिति में केरोसिन उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को रात अंधेरे में बितानी पड़ रही है।

नागरिकों ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में केरोसिन की आपूर्ति पुनः शुरू करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों को केरोसिन मुक्त घोषित किए जाने के बाद वहां मिट्टी के तेल की आपूर्ति बंद कर दी गई है।

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल होने की स्थिति में तथा अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों के लिए आज भी केरोसिन की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में केरोसिन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से केरोसिन की कमी बनी हुई है। इसके कारण लोगों को मिट्टी के तेल के लिए भटकना पड़ रहा है।

सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के बाद कई गरीब परिवारों के राशन कार्ड पर केरोसिन का वितरण बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि सरकार घर-घर बिजली पहुंचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज भी गड़चिरोली जिले के कई दुर्गम और अतिदुर्गम गांव बिजली सुविधा से वंचित हैं। ऐसे गांवों में ग्रामीण आज भी रात के समय केरोसिन के दीयों के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं।

बिजली कनेक्शन काटने के मामले भी अधिक

जिन गांवों में बिजली उपलब्ध है, वहां बढ़ते बिजली बिल और बकाया भुगतान के कारण कनेक्शन  विच्छेदित किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से उन्हें अंधेरे में रात बितानी पड़ती है। ऐसे में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से केरोसिन उपलब्ध - कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। नागरिकों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल