गड़चिरोली पुलिस दादालोरा खिड़की उपक्रम (सोर्स- फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली पुलिस का बडा कदम, बेडगांव कृषि मेले में उमड़े किसान, पुलिस दादालोरा खिड़की से मिला योजनाओं का लाभ

Gadchiroli Police: गडचिरोली पुलिस के 'पुलिस दादालोरा खिड़की' उपक्रम के तहत बेडगांव में भव्य कृषि मेले का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को कृषि सामग्री और सरकारी प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।

केतकी मोडक

Gadchiroli Police Dadalora Khidki Initiative: गड़चिरोली पुलिस दल के पुलिस दादालोरा खिड़की उपक्रम अंतर्गत कोरची तहसील के बेडगांव पुलिस सहायता केंद्र में भव्य कृषि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर कृषि विषयक सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ भी दिया गया।

यह उपक्रम जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल, अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक की संकल्पना और उपविभागीय पुलिस अधिकारी मडामे के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेडगांव थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश खोटेले ने की। उद्घाटन तहसील कृषि अधिकारी पालोडे के हाथों किया गया।

सम्मेलन में कोरची ग्रामीण अस्पताल के वैदकीय अधिकारी डॉ. प्रांजली करंजेकर, कृषि सहायक एस. एम. गेडाम, सरपंच चेतानंद किरसाण, कुरसंगे महाराज, पुलिस उपनिरीक्षक यशवंत वलथरे, एसआरपीएफ (SRPF) गुट क्र. 19 कुसडगाव-अहिल्यानगर के पुलिस उपनिरीक्षक भागवत समेत परिसर के पुलिस पटेल और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान तहसील कृषि अधिकारी पालोडे ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना विकास करने की अपील की। इसके अलावा डॉ. प्रांजली करंजेकर ने नागरिकों को स्वास्थ्य विषयक जानकारी देकर बारिश के दिनों में अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतकर नियमित उपचार करने की सलाह दी। इस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

समस्या हल करने पुलिस विभाग तत्पर : खोटेले

प्रभारी अधिकारी दिनेश खोटेले ने कहा कि गड़चिरोली जिला पुलिस दल द्वारा ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों का जीवनस्तर सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। इस उपक्रम अंतर्गत रोजगार, प्रशिक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी निरंतर दी जा रही है। वहीं स्थानीय नागरिकों की समस्या हल करने के लिए और उनका जीवनस्तर सुधारने के लिए पुलिस विभाग तत्पर है। ऐसी बात उन्होंने कही।

किसानों को विभिन्न सामग्री का वितरण

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कृषि सम्मेलन में उपस्थित किसानों को कृषि विषयक समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा शुरू खरीफ सत्र के लिए किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री का वितरण किया गया। जिनमें 20 फावड़े, 25 टिकाव, 30 छाते, 25 खेती उपयोगी प्लास्टिक टब और 30 रेनकोट का समावेश है।

इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र में कार्यरत वीएलई (VLE) द्वारा नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। जिनमें 4 पैनकार्ड , 4 आभा कार्ड (ABHA Card), 10 फार्मर आईडी (Farmer ID), 10 उत्पन्न प्रमाणपत्र, 2 अधिवास प्रमाणपत्र और 3 जाति प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध