गड़चिरोली जिप पर 50 फीसदी से अधिक जगहों पर महिला (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली जिप पर 50 फीसदी से अधिक जगहों पर महिला, जिला परिषद के गुट निहाय आरक्षण ड्रॉ

Gadchiroli ZP: गड़चिरोली जिला परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया। जिसमें गड़चिरोली जिला परिषद का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli District: स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं का चुनाव पिछले चार वर्षों से नहीं होने के कारण राजनीतिक खेमे में मायूसी छाई हुई थी। वहीं राजनीतिक दलों द्वारा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव कराने की मांग निरंतर चुनाव आयोग और सरकार से की जा रही है। जिससे चुनाव आयोग ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं का चुनाव लेने का ऐलान कर आरक्षण का ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले जिला परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया। जिसमें गड़चिरोली जिला परिषद का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

वहीं कुल 51 सदस्य संख्या वाले इस जिला परिषद का गुट निहाय आरक्षण का ड्रॉ सोमवार को जिलाधीश कार्यालय के नियोजन भवन में जिलाधीश अविश्यांत पंडा की अध्यक्षता में निकाला गया। इसके अलावा पंचायत समिति सर्कल का भी आरक्षण ड्रॉ निकाला गया। जिसमें गड़चिरोली जिला परिषद के 51 सीटों में से करीब 26 सीटों पर महिलाओं को मौका मिला है। जिससे गड़चिरोली जिला परिषद सर्वाधिक महिला सदस्य संख्यावाली जिप बनी है। आरक्षण का ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया उपजिला चुनाव अधिकारी राहुल जाधव के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार हेमंत मोहरे, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशांत चिटमलवार ने की।

क्षेत्र निहाय जिप गुट का आरक्षण

कोरची-बिहीटेकला, अंगारा-येंगलखेडा, वैरागड-मानापुर, मुस्का-मुरूमगांव, येरकड-रांगी, गेदा-हालेवारा, पंदेवाही-बुर्गी, कोठी-येचली, खमनचेरू-नागेपल्ली, पेरमिली-राजाराम, जिमलगट्टा-पेठा, विठलरावपेठा माल-जाफ्राबाद चेक, नारायणपुर-जानमपल्ली, लक्ष्मीदेवपेठा-अंकिसा माल यह जिप गुट अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित है। बेडगांव-कोटगुल, पलसगड-पुराडा, तलेगांव-वडेगांव, कढोली- सावलखेड़ा, चातगांव-कारवाफा, पेंढरी-गट्टा, जारावंडी-कसनसूर, गट्टा-हेडरी, आरेवाडा-लाहेरी, महागांव-देवलमारी यह जिप गुट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

इस प्रकार है आरक्षण की लिस्ट

वहीं गेवर्धा-गोठणगांव, विसोरा-सावंगी, वसा-पोर्ला, मुडझा-येवली, विक्रमपुर-फराडा, कालीनगर-विवेकांनदपुर, कोठारी-शांतिग्राम यह जिप गुट नामाप्र महिलाओं के लिये आरक्षित है। कोरेगांव-डोंगरगांव, पलसगांव-जोरीसाखरा, मौशीखांब-मुरमाडी, जेप्रा-विहिरगांव, भेंडाला-मुरखला, लखमापुर बोरी-गणपुर रै।

यह जिप गुट नामाप्र के लिये आरक्षित है। कुरूड-कोकडी, ठाणेगांव-इंजेवारी, हलदवाही-रेगडी, आष्टी-इल्लुर, वेलगुर-आलापल्ली, झिंगानुर-आसरअली यह जिप गुट सर्वसाधारण के लिए आरक्षित है। कोटगल-मुरखला, रेपनपल्ली-उमानुर यह जिप गुट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कुनघाडा रै.-तलोधी मो., विसापुर रै.-कुरूड, घोट-सुभाषग्राम, दुर्गापुर-वायगांव, सुभाषनगर-गोमणी यह जिप गुट सर्वसाधारण महिलाओं के लिए आरक्षित है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह