भारी बारिश से फसलें बर्बाद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली के किसानों के लिए फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 13 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के 18 हजार से ज्यादा किसानों को राहत, अतिवृष्टि व बाढ़ से हुए नुकसान पर राज्य सरकार ने 13 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा की।

आकाश मसने

Gadchiroli News In Hindi: जून से अगस्त तक की अवधि में पूरे राज्य में अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते खेत फसलों का भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए राज्य सरकार ने वित्तीय मदद घोषित की है। इसमें गड़चिरोली जिले के अतिवृष्टि ग्रस्त किसानों को मुआवजे के रूप में 13 करोड़ रुपयों की वित्तीय सहायता घोषित की गई है। इस संदर्भ में सरकार निर्णय राज्य सरकार ने मंगलवार को जारी किया है। सरकार के इस आदेश से जिले के 18 हजार से अधिक नुकसानग्रस्त किसानों को राहत मिलेगी।

इस वर्ष जुलाई व अगस्त माह में दमदार बारिश हुई थी। अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते जिले के 18307 किसानों के 10911।86 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों का भारी नुकसान हुआ था। जिला प्रशासन द्वारा नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा किया गया। इसमें जुलाई माह में बारिश खेत फसलों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुई है। इस माह में 16488 किसानों का 1777 हे। आर। फसलों को नुकसान हुआ।

वहीं अगस्त माह में 1899 किसानों के 1134.86 हेक्टेयर के फसलों का नुकसान हुआ था। इस अतिवृष्टि और बाढ़ का सर्वाधिक नुकसान आरमोरी तहसील के किसानों का हुआ है। जिला प्रशासन ने नुकसान का संपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर जिलाधीश के माध्यम से सरकार को भिजवाकर वित्तीय मदद की मांग की थी।

इस मांग के अनुसार राज्य सरकार ने जुलाई माह में हुए नुकसान का 11 करोड़ 91 लाख 74 हजार 80 रुपये तो अगस्त माह में हुए नुकसान के लिए 98 लाख 12 हजार 485 रुपये की वित्तीय मदद घोषित की है। सरकार की इस मदद से जिले के नुकसानग्रस्त किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

डीबीटी प्रणाली से सीधे बैंक खाते में

राज्य सरकार द्वारा दिये गये आदेश अनुसार नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजे का वितरण डीबीटी प्रणाली द्वारा सीधे बैंक खाते में जमा करने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है। प्रत्येक किसान को 2 हेक्टेयर मर्यादा में विहित दर में अनुदान मिलेगा। लाभार्थियों की सूची जिले के वेबसाइड पर जारी की जाएगी।

वहीं नैसर्गिक आपदा में किसानों को दिये गये मदद की निधि बैंक कर्ज खाता अथवा वसूली के लिए न उपयोग करने का फर्मान देते हुए सभी बैंकों को आवश्यक सूचना देने का आदेश जिलाधिकारियों को दिया गया है।

मृतकों को पहले दे दी गई मदद

गड़चिरोली जिले में इस वर्ष जुलाई और अगस्त माह में नैसर्गिक आपदा में 18 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसमें बाढ़ में डूबकर 12 लोगों की तो गाज गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 5 लोग घायल हुए है। इसके साथ ही 46 पशुहानि हुई है। आपदा के मृतकों के परिजनों को इससे पहले ही मदद दी गई है।

मदद अल्प होने का किसानों का दावा

एक तरफ राज्य सरकार ने नुकसानग्रस्त किसानों को वित्तीय मदद घोषित की है। वहीं दूसरी ओर जिले में इस मदद को लेकर कहीं खुशी कहीं गम की स्थिति दिखाई दे रही है। कुछ किसानों ने दिवाली के पहले मदद मिलने का आनंद व्यक्त किया जा रहा है। तो कुछ किसानों ने यह मदद अल्प होने का दावा करते हुए अधिक मदद मिलने की उम्मीद कर रहे है।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला