गोदावरी नदी (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

गोदावरी नदी ने दिखाया रौद्र रूप, तटीय क्षेत्रों में आई बाढ़, कई जिलों से टूटा संपर्क, खेत जलमग्न

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील से सटकर बहने वाली गोदावरी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। गोदावरी नदी के उफान पर आने से कई गांवों से संपर्क टूट चुका है।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: तेलंगाना के श्रीराम सागर से बड़े पैमाने पर पानी का विसर्ग किए जाने के चलते जिले सिरोंचा तहसील से सटकर बहने वाली गोदावरी नदी ने रौद्र रूप धारण किया है। इसके मद्देनजर सिरोंचा तहसील में नदी तट पर स्थित अनेक गांवों को इसका फटका लगा है। अनेक खेतों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है।

गोदावरी के रौद्र रूप के चलते सिरोंचा तहसील के मुत्तापुर गांव समीपस्थ नाले में बाढ़ आने के कारण असरअल्ली मार्ग की यातायात ठप हुआ है। जिससे कुछ गांवों का संपर्क टूट गया है। महाराष्ट्र के साथ ही अन्य राज्यों में भी धुआंधार बारिश के चलते जलाशय लबालब हुए है। वहीं नदियां उफान पर बह रही है। इस दौरान तेलंगाना राज्य के रामसागर बांध के क्षेत्र में भी भारी बारिश होने के चलते रामसागर जलाशय से 13 लाख क्यूसेस पानी का विसर्ग गोदावरी नदी में किए जाने के चलते गोदावरी नदी ने रौद्र रूप धारण करते हुए बह रही है।

इस दौरान गोदावरी नदी गड़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील से सटकर बहती है। जिससे जिलाधिकारी ने बाढ़ की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की सूचना दी थी। इस दौरान गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने से इस नदियों की उपनदियां व नालों में दाब निर्माण हुआ है। ऐसे में नदी व नालों के तटीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नजर आ रही है।

असरअल्ली मार्ग का यातायात प्रभावित

इस दौरान तहसील के मुत्तापुर गांव समीप नाले को भी बाढ़ आने से असरअल्ली मार्ग की यातायात प्रभावित हुई है। जिससे इस नाले के उस पार के गांवों का संपर्क टूट गया है। गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने से मुत्तापुर गांव समीप नाले को बाढ़ आने से मुत्तापूर, मुकिडीगुट्टा, नवीन सोमनूर, जुना सोमनूर, गुमलकोंडा आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। इस दौरान इस परिसर के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से धान व कपास की फसलें पानी में डूब गई हैं। जिससे किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है। जिससे नुकसानग्रस्त क्षेत्रों के पंचनामे कर मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं