“सोलर स्कूल अभियान” (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली की शालाएं होंगी रोशन! श्लोका अंबानी और CM फडणवीस ने लॉन्च किया मेगा सोलर प्रोजेक्ट

Devendra Fadnavis Solar Initiative: नक्सल प्रभावित और दुर्गम गड़चिरोली जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और श्लोका अंबानी की संयुक्त पहल पर “सोलर स्कूल अभियान” शुरू किया गया है।

प्रिया जैस

Solar School Project India: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और प्रसिद्ध अंबानी उद्योग समूह की सदस्य व “रोजी ब्लू फाउंडेशन” की संचालिका श्लोका अंबानी के सामाजिक सहयोग से नक्सल प्रभावित व दुर्गम गड़चिरोली जिले की जिला परिषद शालाओं में सौर ऊर्जा आधारित “सोलर स्कूल” परियोजना शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रोजी ब्लू फाउंडेशन और उनके स्वयंसेवा मंच “कनेक्ट फॉर” के सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस पहल से ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। “कनेक्ट फॉर” की संस्थापक श्लोका अंबानी और सह-संस्थापक मानिती शाह से गड़चिरोली जिले पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया था।

उसी के अनुरूप नीति आयोग द्वारा “आकांक्षी जिला” घोषित गड़चिरोली में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने हेतु श्लोका अंबानी द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय बताया गया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से इस परियोजना को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

धानोरा तहसील की 10 शालाओं में पहला चरण

मुख्यमंत्री की पहल के बाद गड़चिरोली जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने 31 अक्टूबर 2025 को “सोलर स्कूल परियोजना” के तहत रोजी ब्लू फाउंडेशन को कार्य की मंजूरी दी। पहले चरण में धानोरा तहसील की 10 जिला परिषद शालाओं में सौर ऊर्जा यूनिट लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इनमें जिप प्राथमिक शाला धानोरा, मुसका, सालेभट्टी, रांगी, निमगांव, दुधमाला, मुरूमगांव, बंधोना ओर जिप हाईस्कूल धानोरा और मोहली इन स्कूलों का समावेश है।

1,470 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

सोलर स्कूल परियोजना के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षण व डिजिटल शिक्षा गतिविधियां अब बिना रुकावट जारी रह सकेगी। बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लगभग 1,470 विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और श्लोका अंबानी की संयुक्त पहल से शुरू हुआ यह “सोलर स्कूल प्रकल्प” गड़चिरोली जिले की शिक्षा प्रणाली को स्वच्छ, टिकाऊ और विश्वसनीय ऊर्जा प्रदान करने वाला एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा