गढचिरोली

गड़चिरोली: नासा को दुर्लभ धातु बेचने का 'अजब' नाटक; RBI में 2.30 लाख करोड़ होने का झांसा देकर किसान से ठगी

एटापल्ली में नासा को दुर्लभ धातु बेचने और RBI में 2.30 लाख करोड़ जमा होने का झांसा देकर एक किसान से 6.50 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Scam News: गड़चिरोली अमेरिका के नासा संस्था को दुर्लभ धातु बेचने पर उसके करीब 2 लाख 30 हजार करोड़ भारतीय रिजर्व बैंक में जमा हुए है। ऐसा अजब नाटक रचकर एटापल्ली के एक आदिवासी किसान को 6 लाख 50 हजार रुपयों से ठग लिया। इस मामले में एटापल्ली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। विशेषत इस टोली ने 100 से अधिक लोगों को ठगने की संभावना जताई जा रही है।

एटापल्ली के पैमा गांव निवासी कोलु वंज्या तलांडी को उसी के गांव के रमेश रैनु तलांडी और सुरेंद्र पांडुरंग मडावी ने एक विश्व योजना का लालच दिखाया। छग के एक व्यक्ति को कोसमस मेटल का 6 किलो का दुर्लभ पत्थर मिला होकर उसे नासा को बेचने का दावा आरोपियों ने किया था। इस व्यवहार से 2 लाख 30 हजार करोड़ रुपये रिजर्व बैंक के खाते में अटके होकर अनब्लॉक के लिए पैसे की आवश्यकता होने की बात कह शिकायकर्ता को विश्वास में लिया गया।

इस मामले का मुख्य सूत्रधार भामरागड़ का वासुदेव गिल्ला वड्डे है। अब 55 हजार रुपये भरने पर काम पूर्ण होने के बाद 40 करोड़ मिलेंगे, ऐसा लालच तलांडी को दिया। विशेषत आरोपियों ने पुरानी दोस्ती का लाभ उठाते हुए 7 मार्च 2025 को तलांडी से 55 हजार वसूले। इसके बाद आरबीआई द्वारा गिफ्ट के रूप में वाहन मिलेगा, ऐसी बात कह दोबारा 10 हजार रुपये लिए।

आरोपियों ने वीआईपी नाम का वॉट्सएप तैयार कर उसमें 113 सदस्य जोड़े। वहीं दिल्ली, कोलकता में आरबीआई के गर्वनर से मिलने जाने की बात कह आरोपियों ने समयसमय पर 2 से 15 हजार रुपयों की रकम वसूल की।

पैसों का हिसाब मांगने पर ग्रुप से किया बाहर

आरोपी वासुदेव वड्डे ने दिवाली की अवधि में एटापल्ली तहसील के मरपल्ली मार्ग पर 100 लोगों की गुप्त बैठक ली। दिसंबर तक आप सभी करोड़पति बनोंगे, ऐसी बात कह सभी से पैसे जमा किए। लेकिन जब शिकायकर्ता तलांडी ने अपने पैसों का हिसाब मांगा तो, उसे धमकाकर ग्र्रुप से बाहर किया गया।

इसमें में ठगाए जाने की बात स्पष्ट होते ही तलांडी ने एटापल्ली पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज की। इस तरह की किसी भी लालच का शिकार न बने, ऐसी अपील पुलिस ने की है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?