विधायक रामदास मसराम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

जनता दरबार में अधिकारियों पर बरसे विधायक मसराम, नागरिकों के कार्य तत्काल करने के दिये निर्देश

Gadchiroli News: आरमोरी के विधायक मसराम ने कुरखेड़ा में जनता दरबार में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लंबित कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Gadchiroli News in Hindi: आरमोरी विस क्षेत्र के नागरिक कुरखेड़ा तहसील के नागरिकों की समस्या हल करने के लिए उन्होंने कुरखेड़ा में जनता दरबार का आयोजन किया। इस समय नागरिकों ने विधायक मसराम का ध्यानाकर्षण कराते हुए समस्याएं हल नहीं होने की बात कही। जिससे विधायक मसराम अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए और अधिकारियों पर बरसते हुए तत्काल जनता के प्रलंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

जनता दरबार के दौरान सती नदी पर कछुआ गति से शुरू पुलिया और नेशलन हाईवे का निर्माण कार्य, नगर पंचायत अंतर्गत अधर में पड़े घरकुल के कार्य, वनपट्टा खेती का सातबारह में वारिसों में नाम दर्ज होने में विलंब, कुरखेड़ा में शराबबंदी व सार्वजनिक जलापूर्ति योजना से दूषित जलापूर्ति, तहसील में प्रलंबित पगडंडियों के कार्य, तहसील की खस्ता सड़कें और तहसील में यूरिया खाद की किल्लत आदि समेत विभिन्न मुद्दे उपस्थित किए गए थे।

अधिकारियों पर बरेस विधायक

इस मामले में संबंधित अधिकारियों से सवाल पूछते हुए विधायक रामदास जराते अधिकारियों पर बरसे। वहीं प्रलंबित कार्य तत्काल पूर्ण कर नागरिकों की समस्याएं हल करने का निर्देश दिया।

इस समय तहसीलदार राजकुमार धनबाते, कांग्रेस तहसील अध्यक्ष जीवन नाट, जिला उपाध्यक्ष जयंत हरडे, पूर्व जिप सदस्य प्रभाकर तूलावी, पूर्व जिप सदस्य नंदू नरोटे, पूर्व पंस सभापति गिरीधर तितराम, परसराम टिकले, पूर्व उपसभापति श्रीराम दूगा, नवनाथ धाबेकर, उबाठा तहसील प्रमुख आशीष काले, पूर्व नगराध्यक्ष आशा तुलावी, सागर वाढई समेत विभिन्न गांवों के ग्रापं पदाधिकारी व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला