गडचिरोली किसान (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध

Gadchiroli Airport Project: गडचिरोली के किसानों ने 6 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर जिले में उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Land Acquisition: गडचिरोली जिले के किसी भी प्रकल्प के लिए उपजाऊ खेतजमिन का अधिग्रहण न करने की मांग को लेकर 6 सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे के नेतृत्व में गड़चिरोली के किसानों ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की भेंट लेकर उनके समक्ष अपनी व्यथा रखी। जिले को स्टील हब बनाने के नाम पर सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर उपजाऊ खेत जमीन का अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होने से जिले के हजारों किसान भूमिहीन होने के भय में है।

खेती ही आजिविका का साधन होने से जमीन जाने पर अनेक किसानों पर भुखमरी की नौबत आ सकती है। ऐसी भावना किसानों ने उपराष्ट्रपति के समक्ष व्यक्त की। गड़चिरोली तहसील के हिरापुर-गुरवला परिसर में प्रस्तावित हवाईअड्डे के लिए होनेवाले जमीन अधिग्रहण को स्थानीय किसारों ने विरोध किया है। वहीं चामोशी तहसील के भेंडाला परिसर के 14 गांव में तथा जयरामपुर परिसर के 13 गांव की एमआईडीसी प्रकल्प के लिए होनेवाले जमीन अधिग्रहण को भी किसानों ने विरोध किया है।

उपजाऊ खेत बचाने की उठाई मांग

जिले में कोई भी एमआईडीसी, हवाईअड्डा अथवा अन्य सरकारी प्रकल्प के लिए उपजाऊ खेतजमीन अधिग्रहित न करें, इस मांग के लिए किसानों ने इससे पूर्व विभिन्न ज्ञापन, आंदोलन, मोर्चा तथा मुंडन आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। प्रतिनिधि मंडल में सांसद प्रतिभा धानोरकर, सांसद वर्षा गायकवाड, सांसद श्यामकुमार बर्वे, सांसद प्रशांत पडोले, सांसद गोवाल पाडवी, सांसद सलंग ए सदमा समेत मनोहर पोरेटी, एड। दुष्यन्त कीरसान, दिवाकर निसार, प्रमोद भगत, मिलिंद खोब्रागडे, प्रशांत कोराम, वसंत राऊत, राजेश ठाकूर का समावेश था।

राज्यपाल के समक्ष भी रखी गई थी मांग

इससे पूर्व किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की लोकभवन, मुंबई में भेट लेकर जमीन अधिग्रहण के आदेश रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद अब 6 सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ गडचिरोली जिले के किसानों ने नई दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपत्ति सी. पी. राधाकृष्णन की भेट लेकर जिले के किसी भी प्रकल्प के लिए सुपिक खेतजमिन अधिग्रहित न करें, ऐसी मांग की।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO