कुएं में गिरने से युवक की मृत्यु आष्टी गांव की घटना 
गढचिरोली

कुएं में गिरने से युवक की मौत, आष्टी गांव में दर्दनाक हादसा

Gadchiroli Police: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील के आष्टी गांव में कुएं से पानी निकालते समय संतुलन बिगड़ने से 33 वर्षीय युवक श्रीकांत दुर्गे कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli News: कुएं में बकेट से पानी निकालते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक की कुएं में गिर गया. जिससे युवक की मृत्यु हो गई. घटना जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाले आष्टी गांव में रविवार को शाम के समय घटी. मृतक युवक का नाम श्रीकांत नानाजी दुर्गे 33 है. जानकारी के अनुसार, श्रीकांत रविवार को शाम के समय घर समीपस्थ कुएं से पानी निकाल रहा था.

इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह कुएं में गिर गया. लेकिन कुएं से बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं होने के कारण उसकी डूबने से मृत्यु हो गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ निर्माण हो गयी. वहीं आष्टी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई. बताया जा रहा है कि अपने मातापिता समेत पत्नी और एक बेटा, एक बेटी के साथ मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था. लेकिन श्रीकांत की मृत्यु होने से दुर्गे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मामले की अधिक जांच आष्टी पुलिस कर रही है.

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं