प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत

Gadchiroli Road Accident: धानोरा तहसील के रांगी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बहन को गृहप्रवेश का निमंत्रण देने जा रहे नंदू की मौके पर ही मौत हो गई।

केतकी मोडक

Gadchiroli Road Accident News: गड़चिरोली जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की श्रृंखला में गुरुवार, 28 मई को सुबह के दौरान धानोरा तहसील के रांगी क्षेत्र में एक और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस भीषण दुर्घटना में धानोरा तहसील के खेडेगांव निवासी नंदू चमरशींग तुलावी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अत्यंत दुखद बात यह है कि वे अपनी सगी बहन को नए घर के गृहप्रवेश का निमंत्रण देने के लिए जा रहे थे, लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले ही नियति ने उन्हें असमय ही छीन लिया।

लिसिट हाईस्कूल के खतरनाक मोड़ पर हुई टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे नंदू तुलावी अपनी एम.एच. 33 एबी 1039 क्रमांक की मोटरसाइकिल से धानोरा से रांगी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, रांगी से धानोरा की ओर बेहद तेज गति से आ रही एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने लिसिट हाईस्कूल के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर उनकी बाइक को सामने से सीधी और भीषण टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नंदू तुलावी बाइक से छिटककर काफी दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक मात्रा में रक्तस्त्राव होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खुशियों का माहौल पल भर में सदमे में बदला

बताया गया है कि मृतक नंदू तुलावी अपनी बहन के कोरे गांव स्थित घर पर आयोजित गृहप्रवेश कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए घर से निकले थे। नए घर को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ था, लेकिन इस अचानक हुए वज्रपात ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

वाहन जब्त, फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही धानोरा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के लिए जिम्मेदार चौपहिया वाहन को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है। दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ धानोरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की आगे की विस्तृत जांच धानोरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी