(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
गढचिरोली

8 हजार किसान हो जाएंगे भूमिहीन! गड़चिरोली के ग्रामीणों ने स्टील प्लांट को जमीन देने से किया इनकार

Gadchiroli News: गड़चिरोली के देसाईगंज तहसील में 8,016 किसानों की जमीन MIDC और JSW स्टील प्लांट के लिए अधिग्रहित होने की योजना। ग्रामसभाओं ने प्रस्ताव पास कर अधिग्रहण का विरोध दर्ज किया।

आकाश मसने

Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली जिले की देसाईगंज तहसील के कुरूड, कोंढाला, शिवराजपुर, तुलशी, कोकडी, नैनपुर, वडसा जुनी, विसोरा, वडेगांव इन गांवों के किसानों की खेतजमीन एमआईडीसी व जेएसडब्ल्यू स्टील प्लांट के लिए अधिग्रहित होने का सरकार का नियोजन हैं, ऐसा होने पर देसाईगंज तहसील के 8 हजार 16 किसान भूमिहीन होनेवाला है, उन्हे जीवनयापन का साधन नहीं बचने वाला है। जिससे ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों ने ग्रामसभा में प्रस्ताव लेकर किसानों का खेतजमीन देने के लिए इन्कार होने की बात राज्य के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सूचित करने जिलाधिकारी को ज्ञापन के साथ ग्रामसभा में लिए प्रस्ताव सौंपे गए।

इस परिसर में खेती के अलावा दूसरा साधन नहीं है। उद्योग नहीं है। जिससे किसानों की खेतजमीन कंपनी को देने पर परिसर के जनता पर भुखमरी की नौबत आएगी। उनका जीवन बर्बाद होगा। इसके लिए उक्त जमीन कंपनी को न दे, इस संदर्भ में ग्राम पंचायत कोंढाढा, कुरुड, तुलशी, शिवराजपुर इन 4 गांवों में ग्रामसभा ने प्रस्ताव लिए है।

'खेती छीनकर जीवन बर्बाद न करे'

उक्त खेत जमीन सुपीक है, खेतों को इटियाडोह प्रकल्प के कारण सिंचाई की सुविधा है।साल में 3 फसलें ली जाती हैं। जिससे किसान अच्छे तरीके से जीवनयापन कर रहे हैं। उसकी खेती छीनकर उनका जीवन बर्बाद न करे। प्रकल्प के कारण स्वास्थ्य की गंभीर समस्या निर्माण होने वाला है। जिससे किसानों की खेतजमीन कंपनी को देने का निर्णय सरकार पीछे ले तथा यह प्रकल्प अन्यत्र दूसरी ओर स्थानांतरित करें, ऐसी मांग ज्ञापन में की गई है।

किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी तथा भू-संपादन अपर जिलाधिकारी गड़चिरोली को ज्ञापन सौंपा है। वहीं जिलाधिकारी के मार्फत राज्य के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन सौंपते समय डा। जयंत उके, हरीभाऊ पत्रे, पंकज धोटे, प्रशांत देवतले, लोकमान्य बरडे, ज्ञानेश्वर दिवटे, अंचलेश्वर कांबली, नरेश ढोंगे आदि उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल