युवक की हत्या (सोर्स- नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में मामूली विवाद पर दोस्त ने की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली के देवदा गांव के पास विवाद में ओडिसा निवासी सूरज मिरगाण ने धारदार हथियार से अपने दोस्त सतीश निषाद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Crime Friend killed News: एटापल्ली तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूरी पर स्थित हालेवारा पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले देवदा गांव के पास एक युवक की हत्या होने की घटना आज 31 मई को उजागर हुई। इस घटना से परिसर में व्यापक खलबली मची है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने हिरासत मैं लेकर आगे की जांच शुरू की है। मृतक का नाम चंद्रपुर जिले के निवासी सतीश निषाद (27) है। वहीं इस मामले का आरोपी यह ओडिसा राज्य के निवासी सूरज मिरगाण (21) होने की जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सतीश निषाद तथा आरोपी सूरज मिरगाण में दोस्ती थी।

आरोपी कुछ दिन पूर्व नागेपल्ली परिसर में आया था। इसके बाद सतीश निषाद यह उसे छत्तीसगढ़ राज्य के पाखांजूर में छोड़ने के लिए एम. एच. एच 34 बीएफ 2560 क्रमांक के वाहन से जा रहा था। इस दौरान, देवदा गांव के पास दोनों में किसी कारण पर विवाद हुआ।

यह विवाद इतना बढ़ा कि, आरोपी सूरज मिरगाण ने धारदार हथियार से सतीश निषाद पर वाहर किया। गंभीर रूप से घाय हुए सतीश की घटनास्थल पर ही मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आयी है।

पुलिस ने आरोपी को लिया गया हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही हालेवरा पुलिस थाने के पुलिस पुलिस उपनिरीक्षक गोकुल धबेराव के मार्गदर्शन में पुलिस का दल घटनास्थल पर दाखिल हुआ है। चंद्रपुर जिले पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पास्टमाटम को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस हत्या के पिछे का कारण, विवाद का स्वरूप तथा अन्य बातों की खोज पुलिस कर रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन