चामोर्शी कांग्रेस मोर्चा (सोर्स- फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में महावितरण कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार मोर्चा; जबरन स्मार्ट मीटर थोपना बंद करने की मांग

Gadchiroli Congress Protest: चामोर्शी में महावितरण के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा निकाला। जिलाध्यक्ष एड. विश्वजीत कोवासे के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता रद्द करने की मांग की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

केतकी मोडक

Gadchiroli Congress Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता तत्काल रद्द करें, बढ़े हुए बिजली बिल कम करें तथा आम ग्राहकों पर अन्याय रोकने आदि प्रमुख मांगों को लेकर गड़चिरोली जिले के चामोर्शी के महावितरण कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी, तहसील युवक कांग्रेस, शहर युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार को मोर्चा निकाला गया।

इस दौरान महावितरण कार्यालय के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए उपकार्यकारी अभियंता देवगड़े को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता के खिलाफ तथा बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. विश्वजीत कोवासे समेत अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। इस समय महेंद्र ब्राम्हणवाड़े, मनोहर पाटिल पोरेटी, प्रमोद भगत, निकेश गद्देवार, लोमेश बुरांडे, राजेश ठाकुर, नितेश राठौड़, वसंत राउत, गुरु सातपुते, राहुल वैरागड़े, प्रेमानंद गोंगले उपस्थित थे।

अन्यथा करेंगे तीव्र आंदोलन: एड. कोवासे

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. विश्वजीत कोवासे ने कहा कि नागरिकों पर जबरन स्मार्ट मीटर लादने का सरकार का निर्णय तत्काल पीछे लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनता के साथ लोकतंत्र के मार्ग से तीव्र आंदोलन करेगी, ऐसी चेतावनी भी एड. कोवासे ने इस समय दी।

बिजली समस्या तत्काल हल करें

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार जनता के हित का विचार कर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता तत्काल रद्द करे, बढ़ते बिजली बिल पर नियंत्रण लाए तथा बिजली ग्राहकों की समस्या तत्काल हल करने की मांग की गई। इस पर उपकार्यकारी अभियंता देवगड़े ने संबंधित मांगें वरिष्ठ स्तर पर भेजकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान