आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्स - नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में अवैध डीजल का बड़ा भंडाफोड़: आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1599 लीटर ईंधन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Gadchiroli Police Raid: गड़चिरोली के आष्टी में पुलिस ने छापा मारकर 1,599 लीटर अवैध डीजल और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 8 लाख का माल जब्त किया। ईंधन की कमी के बीच कालाबाजारी करने वाले आरोपी पर केस दर्ज।

रूपम सिंह

Gadchiroli Illegal Fuel Storage News: गड़चिरोली जिले में डीजल की कमी के बीच आष्टी पुलिस ने अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर क्षेत्र में छापा मारकर भारी मात्रा में डीजल जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 1,599 लीटर डीजल, पांच प्लास्टिक बैरल और बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित करीब 8 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधीनगर इलाके में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में डीजल का भंडारण किया जा रहा है और उसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आष्टी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संबंधित स्थान पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में डीजल संग्रहित पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजल के भंडार को जब्त कर लिया।

इस मामले में किशोर विश्वजीत विश्वास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जब्त किया गया डीजल कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों तक की जा रही थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। ईंधन की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोग पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण कर उनकी कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रशासन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर डीजल और पेट्रोल निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।

आष्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आष्टी पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय कालाबाजारी करने वालों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं, अवैध तरीके से ईंधन जमा कर मुनाफाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पेट्रोल या डीजल का अवैध भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। मामले की विस्तृत जांच आष्टी पुलिस द्वारा जारी है।

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी