गड़चिरोली दिवाली बाजार (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में दिवाली पर करोड़ों का कारोबार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Gadchiroli Diwali Shopping: गड़चिरोली में इस साल दिवाली पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। कपड़े, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की बिक्री से करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • दिवाली के अवसर पर गड़चिरोली जिले के बाजारों में करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया।

  • दिवाली की खरीदारी के लिए जिले के नागरिक बड़ी संख्या में गड़चिरोली के बाजार पहुंचे।

  • ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिलने के कारण व्यापारियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

Diwali Shopping In Gadchiroli: इस साल दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। नागरिकों ने दिवाली की सीधे बाजार में खरीदी की। गड़चिरोली जिले में लगभग करोड़ों रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से कोरोना के बाद सामने आ रहे व्यापारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

जिससे नागरिकों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना दिया। दीपावली की खरीदारी के लिए जिले के नागरिक गड़चिरोली के बाजार पहुंचे। इससे व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई दिया। दीपावली के अवसर पर नागरिकों ने कपड़े, बिजली के विभिन्न सामान, घरेलू सामान, सोना-चांदी की खरीदारी की। नागरिकों द्वारा इस खरीद से व्यापारियों का एक मजबूत व्यापार हुआ। इस साल की दिवाली में व्यापारी वर्ग कारोबार से विशेष रूप से खुश दिखाई दिये।

ग्राहकों का अच्छा प्रतिपाद मिला

देक्कुले गड़‌चिरोली शहर के नामी व्यापारी मनोज देवकुले बताया कि, दिवाली के मौके पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। दिवाली की पूर्व संध्या पर, ग्राहक ऑनलाइन के बजाय व्यक्तिगत रूप से खरीदारी करना पसंद किया। पिछले कुछ समय से चल रहे दीपावली के त्योहार ने विकराल रूप ले लिया है। ग्राहकों द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिलने से व्यापारियों में उत्साह का माहौल होने की बात उन्होंने कही।

लोगों ने खरीदी स्वदेशी सामग्री

गत दिवाली की तरह इस दिवाली में भी जिले के ग्रामीणों ने अधिकत्तर स्वदेशी सामग्री खरीदना पसंद किया है। विशेषतः जिले के ग्राहकों में दिवाली में चीनी सामग्री पर एक तरह का बहिष्कार डाला था। इस साल बाजार में चीनी सामान खुदरा रूप में बेचा जा रहा था। हालांकि देखने में आया कि, जिले के नागरिकों ने इन सामग्रियों की खरीद से मुंह मोड़ लिया। और स्वदेशी सामग्री को ही खरीदना पसंद किया।

इन वस्तुओं को खरीदने के लिए अधिक इच्छुक

दिवाली के मौके पर बिजली के उपकरण, पेंटिंग सामग्री, घरेलू सामान, उपहार, मिठाइया, मिठाई, बर्तन, सोना, आभूषण, कपड़े, जूते, घड़ियां आदि की भारी बिक्री हुई। इसके अलावा लोगों में फर्नीचर, फैशन का सामान, घर की साज-सज्जा का सामान, दीपावली पूजा का सामान जिसमें मिट्टी के दीये, देवी-देवता, वाल हैगिंग, हस्तशिल्प के सामान आदि शामिल थे। इन सामग्रियों को खरीदने के लिये ग्राहकों का काफी रुझान बढ़ा था। जिससे व्यापारियों की आय भी अच्छी होने की बात कही जा रही है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन