File Photo 
महाराष्ट्र

मुंबई के धारावी इलाके में बेहतर हुए हालात, कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार एक भी केस नहीं आया सामने

आसिफ सईद

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बढ़ते कोरोना (Corona Virus) मामलों की रफ्तार अब कम होती नज़र आ रही है। मुंबई के 'धारावी मॉडल' (Dharavi Model) की अपनी नई वैश्विक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए, झुग्गी बस्ती से 28 जनवरी को एक भी कोरोना मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि, शहर में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) के बाद इस साल यह पहली बार है कि, धारावी में कोविड का एक भी मामला सामने नहीं आया जिससे पता चलता है कि, यहां अब कोरोना से बने हालात बेहतर हो रहे हैं। धारावी में कोरोना वायरस केस लोड 8,581 है, जिसमें से 8,121 मामलों में अब तक लोग ठीक हो चुके हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि, धारावी में 18 साल से ऊपर के 4.6 लाख लोग रहते हैं और यहां एक अस्थायी आबादी के साथ आबादी का आंकड़ा 8.5 लाख तक पहुंच जाता है। अधिकारी ने बताया कि, 39 दिनों के बाद क्षेत्र में मामलों की संख्या शून्य हुई है। इस क्षेत्र में पिछली बार 20 दिसंबर 2021 को शून्य मामला दर्ज किया गया था। धारावी में पिछले साल दिसंबर के महीने में 14 बार और 15-20 दिसंबर से लगातार छह दिनों तक शून्य मामले दर्ज किए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, धारावी बीएमसी के जी-नॉर्थ वार्ड के अंतर्गत आता है। वार्ड के अधिकारियों ने कहा कि, तीन प्रमुख कदम - सार्वजनिक शौचालयों को दिन में पांच बार साफ करना, मुफ्त कोविड -19 परीक्षण और घर-घर टीकाकरण - यहां उठाए गए हैं जो कोरोना से जंग में कारगर साबित हुए हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन