Eknath Shinde Holi (सोर्स - नवभारत) 
महाराष्ट्र

ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन

Eknath Shinde Holi: एकनाथ शिंदे ने करीबी रिश्तेदारों के निधन के कारण इस वर्ष होली नहीं मनाई। आनंद आश्रम में प्रतिमाओं को तिलक लगाया, जबकि कलवा में जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में उत्सव हुआ।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra Politics Holi: ठाणे,सांस्कृतिक नगरी ठाणे में होली मनाने की पुरानी परंपरा रही है। ठाणे शहर में शिवसेना की प्रमुख शाखा टेम्भी नाका स्थित आनंद आश्रम पर तो शिवसेना के नेता स्व.आनंद दिघे बड़े पैमाने पर होली का आयोजन करते थे।

यहां सभी दलों के नेता होली मनाने जुटते थे। आनंद दिघे की परंपरा को उनके शिष्य एकनाथ शिंदे ने भी जारी रखा है। परन्तु इस साल राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने होली नहीं मनायी।

बालासाहेब व दिघे की प्रतिमा पर गुलाल

मंगलवार को होली व रंगपंचमी के अवसर पर डीसीएम एकनाथ शिंदे टेम्भी नाका के आनंद आश्रम पहुंचे लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली नहीं मनाई। उन्होंने स्व.बालासाहेब ठाकरे एवं स्व.आनंद दिघे की प्रतिमा पर तिलक लगाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य के डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार और ठाणे में शिवसेना परिवार के कुछ पदाधिकारियों के करीबी रिश्तेदारों के निधन के चलते उन्होनें होली न खेलने का निर्णय लिया है।

हालाकिं उन्होंने सभी को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व MLA रवींद्र फाटक, ठाणे विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पवार, बाला गवस, कमलेश चव्हाण, स्वानंद पवार सहित बड़ी संख्या में शिवसेना बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कलवा में मनी एनसीपी की होली

उधर विधायक जितेंद्र आव्हाड की उपस्थिति में कलवा में एनसीपी नगरसेवक अभिजीत पवार की तरफ से होली का जोरदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध डांसर व लोकगायिका गौतमी पाटील की उपस्थिति ने होली कार्यक्रम में समा बांध दिया। होली कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही।

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र