अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
महाराष्ट्र

वर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया

Wardha Fuel Smuggling: वर्धा के दहेगांव-स्टेशन परिसर में सावंगी पुलिस और आपूर्ति विभाग ने छापा मारकर ₹2.85 लाख मूल्य का 2,730 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त किया। आरोपी फरार हैं।

रूपम सिंह

Wardha Fuel Smuggling petrol diesel Savangi Police Raid: दहेगांव-स्टेशन परिसर में डीजल व पेट्रोल की कालाबाजारी चल रही थी। इसकी भनक सावंगी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर छापा मारा गया। जिसमें 2,730 लीटर डीजल एवं पेट्रोल जब्त किया गया है। कार्रवाई में कुल 2 लाख 85 हजार 759 रूपयों का माल जब्त किया, घटनास्थल से आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार मौजा दहेगांव-स्टेशन परिसर में कुछ लोगों की संदेहास्पद रूप से उपस्थिति देखी गई। इसके बाद पुलिस ने नजर रखकर संपूर्ण जांच पड़ताल की। जिसमें पेट्रोल एवं डीजल की तस्करी होने की जानकारी प्राप्त हुई, पश्चात सावंगी पुलिस थाने की टीम व जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय की टीम ने घटनास्थल पर दबिश दी।

91 केन में भरा था 1620 लीटर डीजल, 1110 लीटर पेट्रोल बरामद

कार्रवाई में 54 प्लास्टिक की कैन में 1620 लीटर डीजल व काले नीले रंग की 37 प्लास्टिक की कैन में 1110 लीटर पेट्रोल ऐसा कुल 2 हजार 730 लीटर पेट्रोल व डीजल जब्त किया है। जिसकी कुल किमत 2 लाख 85 हजार 759 रूपए बताई जा रही है। उल्लेखनीय यह कि, इसी परिसर में नायरा पेट्रोलियम कंपनी है। जहां से विविध पेट्रोलपंप पर डीजल एवं पेट्रोल के टैंकर रवाना होते है।

यहां बड़े पैमाने पर पेट्रोल व डीजल की कालाबाजारी होने की चर्चाएं गत अनेक वर्ष से चल रही है। लेकिन पहली बार इतने बडे पैमाने पर पेट्रोल व डीजल का माल पकड़ा गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे,

उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में सावंगी के थानेदार सहा. पुलिस पिनीक्षक पंकज वाघोडे, पुलिस उपनिरक्षी सतिश दुधाने, सहा. फौ. शरद मुन, हेड कॉन्स्टेबल नितीन भगत, संजय पंचभाई, आकाश गोरे, सुमित राठोड, अंजली गडेकर ने की।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र