नाना पटोले  
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए किया निलंबित

निलंबित नेताओं में सोनल कोवे, अभिलाषा गवतुरे, प्रेमसागर गणवीर, अजय लांजेवार, विलास पाटिल, हंसकुमार पांडे, कमल व्यवहारे, मोहनराव दांडेकर, मंगल भुजबल, मनोज सिंदे, विजय खडसे, शब्बीर खान, अविनाश लाड, याज्ञवल्क्य जिचकर, राजेंद्र मुलक और आनंदराव गेदम के नाम शामिल हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

मुंबई : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कार्रवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबित नेताओं में सोनल कोवे, अभिलाषा गवतुरे, प्रेमसागर गणवीर, अजय लांजेवार, विलास पाटिल, हंसकुमार पांडे, कमल व्यवहारे, मोहनराव दांडेकर, मंगल भुजबल, मनोज सिंदे, विजय खडसे, शब्बीर खान, अविनाश लाड, याज्ञवल्क्य जिचकर, राजेंद्र मुलक और आनंदराव गेदम के नाम शामिल हैं।

बता दें, यह कार्रवाई कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला द्वारा यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद की गई है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी पार्टी बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए आधिकारिक महा विकास अघाड़ी (एमवीए) उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व से आश्वासन के कई फोन आए थे, जिसके कारण उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने बीते मंगलवार को पार्टी लाइन के खिलाफ जाने के लिए 37 विधानसभा क्षेत्रों के 40 नेताओं और पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इससे पहले दिन में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी किया और उन पांच प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला, जिन पर समूह राज्य के लिए काम करेगा।

इस बार के घोषणापत्र में क्या? 

घोषणापत्र में राज्य की महिलाओं को 3000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है। एमवीए के संयुक्त घोषणापत्र 'महाराष्ट्रनामा' को लॉन्च करते हुए खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए पांच स्तंभ खेती और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जैसे-जैसे विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव नजदीक आ रहे हैं, दो प्रमुख गठबंधनों, महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच