कॉमेडियन कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा तक पहुंची मुंबई पुलिस, कॉमेडियन बोले- मैंने होश-ओ-हवास में दिया बयान, माफी...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा से मुंबई पुलिस ने संपर्क किया। इस मामले को लेकर कुणाल कामरा का पहला बयान सामने आया है।

आकाश मसने

Comedian Kunal Kamra's first reaction on the controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज को लेकर राज्य का सियासी पारा हाई है। इस बीच मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा से संपर्क किया। मिली जानकारी के अनुसार फोन पर पुलिस और कुणाल कामरा के बीच शुरुआती पूछताछ हुई है।

जब पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल से पूछा कि क्या आपको अपने दिए बयान पर कोई खेद या पछतावा है तो कुणाल ने कहा कि मैंने होश-ओ-हवास में बयान दिया है और मुझे कोई खेद या पछतावा नहीं है।

किसी के सह पर बयान देने के आरोप पर कुणाल ने कहा कि पुलिस मेरा बैंक अकाउंट चेक कर सकती हैं। कुणाल ने कहा कि मैं सुपारी क्यों लूंगा और ना ही मैंने मराठी में शो किया है। मैंने शो हिंदी में किया है। मैंने कोई सुपारी नहीं ली।

पुलिस ने कॉमेडियन से पूछा कि आप क्या अपना बयान वापस लेना चाहते हैं या माफ़ी मांगना चाहते हैं? तो कुणाल ने जवाब दिया कि मैं माफी नहीं मांगूंगा अगर अदालत कहेगी माफी मांगने तो माफी मांगूंगा।

कामरा मामले में एफआईआर दर्ज

इससे पहले मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के बयान के मामले में दो एफआईआर दर्ज की। एक एफआईआर कॉमेडियन के खिलाफ और दूसरी स्टूडियो में तोड़फोड़ के मामले में दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिवसेना नेता राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट स्टूडियो' में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार इलाके के उस ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब' में कथित रूप से तोड़फोड़ की, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। कार्यक्रम में कामरा शिंदे पर ‘‘गद्दार'' शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।

उद्धव ठाकरे ने किया कामरा का बचाव

इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया है। कामरा को उपमुख्यमंत्री को ‘गद्दार' बताने पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठाकरे ने कहा कि कामरा ने केवल अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने तथ्य बताए और जनता की राय व्यक्त की।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी