सीएम फडणवीस (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

व्हॉट्सऐप पर मिलेंगी ‘आपले सरकार’ की 1000+ सेवाएं, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

Mumbai News: CM फडणवीस ने ‘आपले सरकार’ पोर्टल की 1001 सेवाओं को व्हॉट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों और नगरपालिकाओं में सेवाओं को सरल और एक समान बनाने पर जोर दिया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब राज्य सरकार की सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को समीक्षा बैठक में आदेश दिए कि ‘आपले सरकार’ सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं व्हॉट्सऐप के जरिए भी नागरिकों को मिलनी चाहिए।

फडणवीस ने कहा कि सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए किसी तृतीय-पक्ष संस्था से नियमित जांच कराई जाएगी। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की संख्या कम की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी जिला परिषदों, नगर निगमों और विश्वविद्यालयों के डैशबोर्ड एक जैसे होने चाहिए, ताकि राज्यभर में नागरिकों को एक समान अनुभव मिल सके।

‘आपले सरकार’ पोर्टल पर 1001 सेवाएं उपलब्ध

बैठक में यह जानकारी दी गई कि इस समय ‘आपले सरकार’ पोर्टल के माध्यम से 1001 सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें से 997 सेवाएं पहले ही सभी पोर्टलों पर उपलब्ध करा दी गई हैं। सिर्फ पिछले पंद्रह दिनों में ही पोर्टल में 236 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी के लिए रिंग और क्लस्टर प्रणाली लागू की जाएगी। शुरुआत में एक तालुका के 10 से 12 गांवों को इस रिंग में शामिल किया जाएगा। जरूरत के अनुसार सेवाओं को इन गांवों तक पहुंचाने के लिए एक विशेष प्रबंधन दल बनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रमाणपत्र वितरण और अपील की सुविधा ईमेल, पोर्टल और व्हॉट्सऐप जैसे मल्टी-मॉडल सिस्टम से उपलब्ध कराई जाएगी।

डिश डिजिटल सेवा हब का होगा उपयोग

बैठक में मुख्य सचिव राजेश कुमार, राज्य सेवा अधिकार आयोग के आयुक्त मनुकुमार श्रीवास्तव, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना) राजगोपाल देवड़ा, सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव डॉ. हर्षदीप कांबले, आईटी विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन नैनुतिया और महाआईटी के एमडी संजय काटकर मौजूद थे।

फडणवीस ने यह भी निर्देश दिया कि इन सेवाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए डिश डिजिटल सेवा हब का उपयोग किया जाए।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह