प्रॉपर्टी डील में IT कर्मचारी से 62 लाख रुपये की ठगी (सोर्स: AI)
छत्रपति संभाजीनगर

Land Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में एक ही जमीन दोबारा बेचकर IT कर्मचारी से 62 लाख की ठगी, 2 लोगों पर केस

Ellora Land Fraud: एलोरा की पांच एकड़ जमीन पहले से ही दूसरे व्यक्ति को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद दो लोगों ने दोबारा सौदा कर के IT कर्मचारी से 62 लाख रुपये लेने का आरोप है।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

IT Employee Duped In Property Deal: एलोरा की पांच एकड़ जमीन वर्ष 2017 में ही दूसरे व्यक्ति को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उसे दोबारा बेचने का सौदा कर आइटी कंपनी में कार्यरत युवक से 62 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।

इस मामले में सातारा पुलिस ने फरहतउल्लाखान वजाहत उल्लाखान और मिर्जा जफर बेग मिर्जा आजम बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जमीन दिखाई, मालिकाना हक का किया दावा

पडेगांव निवासी शेख शेरजील मोहम्मद शफीक (35) की अप्रैल 2025 में कसाब खेड़ा में फरहत उल्लाखान से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान फरहत ने शेरजील को एलोरा स्थित गट नंबर 184 की जमीन के बारे में जानकारी दी। उसने दावा किया कि 1 हेक्टेयर 80 आर जमीन उसके नाम पर है, जबकि 20 आर जमीन उसके बेटे के नाम दर्ज है।

फरहत की बातों पर भरोसा करते हुए शेरजील और उनके परिवार ने जमीन देखने के बाद उसे खरीदने का निर्णय लिया। इसके बाद फरहत उल्लाखान ने शेरजील की मुलाकात मिर्जा जफर बेग से कराई। मिर्जा ने भी जमीन से संबंधित दस्तावेज और अधिकार अपने पास होने की बात कही, जिससे शेरजील को सौदा सही होने का भरोसा हुआ।

जमीन विवादमुक्त बताकर 1.15 करोड़ में तय किया सौदा

मिर्जा जफर बेग ने शेरजील को जमीन से संबंधित सामान्य मुख्तारनामा अपने पास होने की जानकारी दी। साथ ही उसने संबंधित जमीन को किसी भी तरह के विवाद से मुक्त बताया। उसके दावे पर भरोसा करते हुए शेरजील और उनके परिवार ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

बातचीत के बाद एलोरा स्थित पांच एकड़ जमीन का सौदा 1 करोड़ 15 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद खरीदार की ओर से सौदे की रकम का भुगतान शुरू किया गया।

2017 में ही दूसरे को दी थी जमीन

शिकायत के अनुसार, शेरजील ने चेक और आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में कुल 62 लाख रुपये दिए। बाद में पता चला कि यही जमीन वर्ष 2017 में शकील खान अनवर खान पठान को अदला-बदली के दस्तावेज के माध्यम से दी जा चुकी थी और वर्तमान में उसका सातबारा उनके नाम है।

रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने टालमटोल की। इसके बाद शेरजील ने सातारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच उपनिरीक्षक दिलीप बचाटे कर रहे हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं