छत्रपति संभाजीनगर में दिनदहाड़े चोरी (सोर्स: AI)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर: पहले की रेकी, फिर दिनदहाड़े वारदात; बैंक मैनेजर के फ्लैट से 12.80 लाख रुपए का माल चोरी

Chhatrapati Sambhajinagar Daylight Theft: छत्रपति संभाजीनगर के उल्कानगरी में चोरों ने बंद फ्लैट का कुंडा काटकर 12.80 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। पुलिस को रेकी का शक है।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • वारदात 25 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे के बीच हुई।

  • अमृतसिद्धि अपार्टमेंट के बंद फ्लैट को बनाया निशाना।

  • शिकायतकर्ता विशाल सोन्नेकर ICICI बैंक में संबंध प्रबंधक हैं।

  • चोरी के सामान में दो सोने के बिस्कुट भी शामिल हैं।

Daylight Theft In Ulkanagari Chhatrapati Sambhajinagar: संभाजीनगर के उल्कानगरी के अमृतसिद्धि अपार्टमेंट में चोरों ने दिनदहाड़े बंद फ्लैट को निशाना बनाकर 12 लाख 80 हजार 500 रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।

बैंक प्रबंधक पति और शिक्षिका पत्नी के काम पर जाने के बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे का कुंडा काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना 25 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 4.45 बजे के बीच हुई।

पति-पत्नी के काम पर जाते ही चोरी

इस मामले में विशाल दिलीपराव सोन्नेकर (42) ने जवाहरनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विशाल अदालत रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य शाखा में संबंध प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी स्नेहा सरस्वती भवन विद्यालय में शिक्षिका हैं। 25 नवंबर को दोनों रोजाना की तरह अपने-अपने काम पर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाया और मुख्य दरवाजे का कुंडा काटकर घर में प्रवेश किया।

सोने के बिस्कुट और नकदी भी ले गए चोर

चोरों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी किए गए सामान में दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, चूड़ियां, कानों के आभूषण, चार अंगूठियां, एक हार और लॉकेट शामिल हैं। इसके अलावा चोर दो सोने के बिस्कुट और करीब 50 ग्राम चांदी के सामान भी ले गए। घर से आठ हजार रुपये नकद भी चोरी हुए। चोरी किए गए सभी सामान की कुल कीमत 12 लाख 80 हजार 500 रुपये बताई गई है।

शाम को पड़ोसी सुनीता पुराणिक ने फ्लैट का दरवाजा खुला देखा और परिवार को सूचना दी। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले चोरों ने परिवार की दिनचर्या की रेकी की थी। उपनिरीक्षक वाघ मामले की जांच कर रहे हैं।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर