दहीहंडी उत्सव (सोर्स: AI)
छत्रपति संभाजीनगर

Dahi Handi पर ट्रैफिक प्लान तैयार, छत्रपति संभाजीनगर में 6 इलाकों के रास्ते रहेंगे शाम 4 से रात 10 बजे तक बंद

Dahi Handi Traffic Diversion: दहीहंडी उत्सव के दौरा न चलते 5 सितंबर को शाम 4 से रात 10 बजे तक छत्रपति संभाजीनगर में शहर के छह प्रमुख क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंध रहेगा।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Traffic Diversion In Chhatrapati Sambhajinagar: दहीहंडी उत्सव के मद्देनजर शहर के छह प्रमुख क्षेत्रों में होने वाली भीड़ को देखते हुए 5 सितंबर की शाम 4 से रात 10 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

क्रांति चौक, गुलमंडी, कनॉट प्लेस, आविष्कार चौक-बजरंग चौक, टी.वी. सेंटर और गजानन महाराज मंदिर चौक परिसर के प्रमुख मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेंगे।

भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्रतिबंध

दहीहंडी उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में गोविंदा दलों और नागरिकों के जुटने की संभावना है। इससे यातायात जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने यातायात प्रतिबंध की अधिसूचना जारी की है।

उत्सव के दौरान बंद किए गए मार्गों का यातायात वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

वैकल्पिक मार्गों से संचालित होगा यातायात

दहीहंडी के दौरान क्रांति चौक से सिल्लेखाना चौक जाने वाले वाहनों को सेशन कोर्ट सिग्नल, सतीश मोटर्स और सावरकर चौक मार्ग से भेजा जाएगा। पैठण गेट की ओर जाने वाला यातायात बाबूराव काले चौक और निराला बाजार से निकलेगा।

गुलमंडी की ओर आने वाले अंगूरीबाग के वाहनों को गोमटेश मार्केट की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, सिटी चौक का यातायात पुराने बाजार डाकघर मार्ग से संचालित किया जाएगा।

तीन क्षेत्रों में भी वैकल्पिक मार्गों से यातायात

कनॉट प्लेस, टी.वी. सेंटर और गजानन महाराज मंदिर परिसर में दहीहंडी उत्सव के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें।

साथ ही बंद मार्गों पर जाने के बजाय निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें। इससे यातायात जाम से बचने के साथ ही उत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक

Weather Alert: MP में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, UP समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर