छत्रपति संभाजीनगर हेलमेट चेकिंग अभियान (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

Helmet Checking: संभाजीनगर में हेलमेट का हंटर, हजारों चालकों पर तगड़ी कार्रवाई, एक दिन में 47 लाख का जुर्माना

Sambhajinagar Helmet Checking Drive: छत्रपति संभाजीनगर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान में 4,746 चालकों पर कार्रवाई हुई। कुल 47.08 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Helmet Checking Drive Fines: शहर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने गुरुवार को व्यापक कार्रवाई की।

शहर के प्रमुख चौराहों समेत 20 स्थानों पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 4,746 दोपहिया चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। इन वाहन चालकों पर कुल 47 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 38 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर वसूल किया गया।

हेलमेट को लेकर पुलिस का विशेष अभियान

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है। इसके बाद यातायात शाखा के साथ-साथ शहर के विभिन्न पुलिस थानों की ओर से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में गुरुवार को शहर में विशेष हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई की गई और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों और मौतों को रोकना है।

शहर के प्रमुख चौराहों पर हेलमेट जांच

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की जांच की। हर्सूल टी-प्वाइंट, मुकुंदवाड़ी चौक, जलगांव टी-प्वाइंट, केंद्रीय चौक, हाईकोर्ट सिग्नल, सेवन हिल, दरगाह चौक, आकाशवाणी चौक, अमरप्रीत चौक, क्रांति चौक, सत्र न्यायालय, महावीर चौक, रेलवे स्टेशन चौक, कार्तिकी चौक, मिल कॉर्नर, नगर नाका, ए.एस. क्लब चौक, ओएसिस चौक और कामगार चौक समेत कई स्थानों पर पुलिस ने दोपहिया चालकों की जांच की।

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर ही दोपहिया चलाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर

Explainer: अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले दादाभाई नौरोजी, कैसे बने भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन? जानें किस्सा

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान