छत्रपती संभाजीनगर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारी (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपती संभाजीनगर स्नातक चुनाव के लिए आज वोटिंग, 8 जिलों में 842 केंद्रों पर 3.26 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Chhatrapati Sambhajinagar Graduate Constituency Election: छत्रपती संभाजीनगर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज 8 जिलों में मतदान होगा। 3.26 लाख मतदाता आज प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • आज मतदान: 8 जिलों के 842 केंद्रों पर 3.26 लाख मतदाता डालेंगे वोट।

  • 41 प्रत्याशी मैदान में: मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा।

  • 27 अक्टूबर को मतगणना: छत्रपति संभाजीनगर के चिकलथाना औद्योगिक क्षेत्र में होगी।

Graduate Constituency Election 2026: विधान परिषद के 5 औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए आज दिनांक 23 अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है, इधर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आठ जिलों में होने वाले इस चुनाव में 41 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतदाता तय करेंगे।

मतदान आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिना किसी विराम के होगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की है।

आठ जिलों में 842 मतदान केंद्र

इस निर्वाचन क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, धाराशिव, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली सहित आठ जिले शामिल हैं। इन जिलों में कुल 842 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3 लाख 26 हजार 701 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 77 हजार 717 महिलाएं, 2 लाख 48 हजार 971 पुरुष और 13 अन्य मतदाता शामिल हैं।

3,749 मतदान अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्नातक चुनाव संपन्न कराने के लिए 935 मतदान केंद्राध्यक्षों और 2,814 मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी मतदान दलों को आवश्यक सामग्री के साथ केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए चुनाव निरीक्षक के रूप में माधवी खोडे चावरे को नियुक्त किया गया है। रामेश्वर रोडगे संपर्क अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

27 अक्टूबर को मतगणना

मतदान के बाद मंगलवार के दिन 27 अक्टूबर को छत्रपति संभाजीनगर के चिकलथाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित वुडस्टर्म डेकार परिसर में मतगणना होगी। इसके लिए 4,455 अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

इस चुनाव में मतदान मतपत्र के माध्यम से और वरीयता क्रम के आधार पर किया जाएगा। मतदाताओं की सहायता के लिए निर्वाचन निर्णय अधिकारी के कार्यालय में सहायता कक्ष बनाया गया है। सहायता कक्ष का टेलीफोन नं.- 0240-2343164 है। संपर्क अधिकारी रामेश्वर रोडगे से 9822366519 पर संपर्क किया जा सकता है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह