चंद्रपुर जिला परिषद (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में 13 वार्ड में होगा नारीशक्ति का राज, चिमूर नगर परिषद में वार्डवार आरक्षण की घोषणा

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के वरोरा नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है इसके अलावा कुल 13 प्रभाग के 26 वार्डो के आरक्षण की घोषणा की।

प्रिया जैस

Maharashtra local body elections: चंद्रपुर जिले के वरोरा नगराध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है इसके अलावा कुल 13 प्रभाग के 26 वार्डो के आरक्षण की घोषणा मंगलवार 7 अक्टूबर को नगर परिषद के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में एसडीएम संदीप भस्के की उपस्थिति में की गई। जिसमें 13 वार्डो की कमान नारीशक्ति के हाथों में होगी।

एसडीएम संदीप भस्के की उपस्थिति में मुख्याधिकारी सिद्धार्थ मेश्राम ने अनेक पूर्व पार्षद, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में आरक्षण का ड्रा निकालकर घोषणा की है। जिसमें 13 प्रभागों में 13 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित की गई। मंगलवार को आरक्षण ड्रा के समय पर महिलाओं की कम उपस्थिति चर्चा का विषय रही जबकि नगर परिषद की कुल सीट की आधी सीट पर महिला राज होगा।

उम्मीदवारों की तलाश शुरू

आज घोषित आरक्षण के अनुसार प्रभाग 1 अ अनुसूचित जनजाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 2 के अ सीट ओबीसी, ब सर्वसाधारण महिला, प्रभाग 3 की अ अनुसूचित जाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 4 की अ ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 5 अ अनुसूचित जनजाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 6 अ ओबीसी, ब सर्वसाधारण महिला, प्रभाग 7 अ अनुसूचित जाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 8 अनुसूचित जनजाति महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 9 अ ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 10 अ ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 11 ओबीसी महिला, ब सर्वसाधारण, प्रभाग 12 अ ओबीसी, ब सर्वसाधारण महिला और प्रभाग 13 के अ अनुसूचित जाति महिला और ब सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित घोषित की गई है। आरक्षण की इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की हलचलें तेज हो गयी और सभी ने अपने अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरु कर दी है।

अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

नगर परिषद चिमूर आम चुनाव - 2025 के लिए मंगलवार को चुनाव निर्णय पीठासीन अधिकारी डॉ. संतोष थिटे की अध्यक्षता में और नगर परिषद मुख्य अधिकारी अर्चना वंजारी की उपस्थिति में, 10 वार्डों में से प्रत्येक में 2 नगर सेवकों के लिए वार्डवार आरक्षण की घोषणा की गई। प्रत्येक 10 वार्ड में 2 नगर सेवकों के लिए इस तरह कुल 20 नगर सेवकों की घोषणा की गई।

वार्ड 1 अ) अनुसूचित जाति, ब) सामान्य वर्ग की महिला, वार्ड 2 अ) अनुसूचित जनजाति, ब) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, वार्ड 3 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य वर्ग, 4 अ) अनुसूचित जाति महिला, ब) सामान्य वर्ग, 5 अ) अनुसूचित जनजाति, ब) सामान्य महिला, 6 अ) अनुसूचित जनजाति महिला, ब) सामान्य वर्ग, 7 अ) अनुसूचित जनजाति महिला, ब) सामान्य वर्ग, 8 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य महिला, 9 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य महिला, 10 अ) पिछड़ा वर्ग के नागरिक, ब) सामान्य वर्ग इस प्रकार, वार्ड-वार आरक्षण की घोषणा की गई है। इस अवसर पर, विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता और चुनाव में रुचि रखने वाले बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर