चंद्रपुर

रेडियम के अभाव में दुर्घटना की संभावना

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. चंद्रपुर औद्योगिक जिले के रुप में पहचाना जाता है. अब जिले भर में हर उद्योग में पूरी क्षमता से उत्पादन शुरु हो गया है. हर उद्योग में कच्चा माल लाने तैयार माल ले जाने के लिए ट्रकों से माल परिवहन किया जाता है. किंतु अनेक वाहन शहर के सडक किनारे खडे रहते है इसकी वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

हाल ही में आलापल्ली चंद्रपुर महामार्ग के बल्लारपुर शहर के एक पेट्रोल पंप के पास खडे सीमेंट बल्कर से एक दोपहिया टकरा गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. इस प्रकार की घटनाएं जिले भर के औद्योगिक शहरों में हो सकती है.

इसका एक प्रमुख कारण है कि अनेक वाहनों के पीछे रेडियम की पट्टी नहीं होती है जिससे पीछे से आने वाले को वाहन दिखाई नहीं देता है और इस प्रकार की घटना हो जाती है. इसलिए शहर के प्रमुख मार्गो पर वाहन खडे रखने पर पाबंदी लगाकर वाहनों के पीछे रेडियम पट्टी लगाने का आदेश देने की आवश्यकता है.

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां