मुख्य आरोपियों गिरफ्तार और आक्रोशित महिलाएं सोर्स- नवभारत
चंद्रपुर

पप्पा जाधव हत्याकांड: राजुरा में कोर्ट के सामने हत्या से भड़के लोग, थाने पर पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

Chandrapur News: राजुरा में पप्पा जाधव हत्याकांड के बाद थाने पर पथराव व लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने दो मुख्य शूटरों समेत 4 को हिरासत में लिया है। भारी बंदोबस्त के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमोद यादव

Chandrapur Rajura Murder News: चंद्रपुर जिले में स्थित राजुरा शहर के बीचोंबीच न्यायालय के सामने विनोद उर्फ पप्पा जाधव की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं राजुरा पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस स्टेशन पर पथराव कर दिया। इस दौरान उपविभागीय पुलिस अधिकारी के वाहन को भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

इससे पहले मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष असिफाबाद-बामणी मार्ग पर शव वाहन को सड़क पर रोककर आंदोलन कर रहे थे। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंततः उपविभागीय पुलिस अधिकारी और पुलिस निरीक्षक की मध्यस्थता के बाद आंदोलन वापस लिया गया।

हत्या मामले में दो और संदिग्ध हिरासत में

विनोद उर्फ पप्पा जाधव हत्याकांड की जांच में पुलिस ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी सामने आ रही है। शहर के व्यस्त न्यायालय परिसर के ठीक सामने प्रदीप बीयर बार के पास नारियल पानी की दुकान में बैठे पप्पा जाधव पर बाइक से आए आरोपियों ने गोलीबारी की थी।

पुलिस के अनुसार करण मेकलवार (22) और करण बाविसकर (24), दोनों निवासी इंदिरानगर, राजुरा ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते पप्पा जाधव पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जाधव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चंद्रपुर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद परवेज सरवर शेख और कार्तिक खामनकर को भी गिरफ्तार किया है। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस जांच आगे बढ़ने पर हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

पुलिस बंदोबस्त में अंतिम संस्कार

विनोद उर्फ पप्पा जाधव के पार्थिव शरीर का 25 अगस्त को शाम करीब 5.30 बजे भवानी नाले स्थित मोक्षधाम में पुलिस बंदोबस्त के बीच अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मोक्षधाम और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मामले की आगे की जांच चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नितीन चिंचोलकर एवं उनकी टीम कर रही है।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा