चंद्रपुर जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर जिला परिषद की 56 सीटों का आरक्षण घोषित, 28 पर महिलाएं करेंगी नेतृत्व

Chandrapur News: चंद्रपुर में जिला परिषद की 56 सीटों का आरक्षण ड्रा घोषित; 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित। एससी को 8, एसटी को 13, ओबीसी को 15 और सामान्य वर्ग को 20 सीटें मिलीं।

आकाश मसने

Chandrapur Zilla Parishad Reservation: चंद्रपुर जिले में आगामी जिला परिषद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जिला परिषद की कुल 56 सीटों के लिए आरक्षण ड्रा निकाला गया। इस प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वर्गों और महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया। इस बार भी महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए कुल 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

जिला परिषद चुनाव के लिए आरक्षण ड्रा के दौरान विभिन्न तहसीलों की सीटों की भी घोषणा की गई। चिमूर तहसील में आंबोली-सावरगांव सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित की गई, वहीं शंकरपुर-डोमा अनुसूचित जाति महिला के लिए तय हुई।

जिला परिषद चुनाव के लिए तहसीलवार आरक्षण

तहसील का नाम सीट / क्षेत्र आरक्षण वर्ग
चिमूर आंबोली-सावरगांव अनुसूचित जनजाति (महिला)
शंकरपुर-डोमा अनुसूचित जाति (महिला)
नवतला-नेरी अनुसूचित जनजाति
गदगांव-खडसंगी अनुसूचित जनजाति (महिला)
मासल बु.-पलसगांव अनुसूचित जनजाति
नागभीड कानपा-मौशी ओबीसी (महिला)
पारडी-बालापुर बु. ओबीसी
गोविंदपुर-तलोधी बा. सामान्य (महिला)
गिरगांव -वाढोणा सामान्य
ब्रह्मपुरी नान्होरी-अहेरनवरगांव ओबीसी
पिंपलगांव-मालडोंगरी ओबीसी
खेडमक्ता-चौगान सामान्य
गांगलवाडी-मेंडकी सामान्य
आवलगांव- मुडझा सामान्य
सिंदेवाही नवरगांव-पलसगांव जाट सामान्य (महिला)
गुंजेवाही-सरडपार ओबीसी
रत्नापुर-शिवणी सामान्य
मोहाली-नलेवासेरा अनुसूचित जनजाति (महिला)

तहसीलवार आरक्षण

तहसील का नाम सीट / क्षेत्र आरक्षण वर्ग
भद्रावती चंदनखेडा – मुधोली अनुसूचित जनजाति (महिला)
मांगली – नंदोरी सामान्य
कुचना – शिवाजीनगर अनुसूचित जाति
कोंढा – घोडपेठ ओबीसी
वरोरा खांबाडा – चिकणी सामान्य (महिला)
टेंमुर्डा – आबमक्ता अनुसूचित जनजाति
नागरी – माढेली ओबीसी (महिला)
चरूरखटी – सालोरी ओबीसी (महिला)
शेगांव बु. – बोर्डा सामान्य
चंद्रपुर दुर्गापुर अनुसूचित जाति (महिला)
जुनोना अनुसूचित जनजाति
कोंडीमाल अनुसूचित जाति
पडोली अनुसूचित जाति
नकोडा ओबीसी
मुल राजोली – मारोडा ओबीसी
जुनासुर्ला – बेंबाल ओबीसी (महिला)
चिंचाला मो. – सुशी दाबगांव सामान्य
सावली अंतरगांव – निमगांव सामान्य (महिला)
पाथरी – व्याहाड खु. ओबीसी (महिला)
बोथली – कवठी सामान्य
व्याहाड बु. – हरांबा सामान्य
पोंभूर्णा देवाडा खु. – केमारा अनुसूचित जनजाति
चिंतलधाबा – घोसरी सामान्य (महिला)
गोंडपिपरी करंजी – खरालपेठ सामान्य (महिला)
विठ्ठलवाडा – भंगाराम तलोधी ओबीसी (महिला)
तोहगांव – धाबा अनुसूचित जाति (महिला)
बल्लारपुर विसापुर – बामणी सामान्य (महिला)
पलसगांव – कोठारी सामान्य (महिला)
कोरपना भोयेगांव – आवालपुर सामान्य
उपरवाही – नांदा ओबीसी (महिला)
वनसडी – कोडशी बु. सामान्य (महिला)
परसोडा – येरगव्हाण अनुसूचित जनजाति (महिला)
जिवती चिखली बु. – शेणगांव अनुसूचित जनजाति (महिला)
येल्लापुर – कुंभेझरी अनुसूचित जनजाति
राजुरा गोवरी – धोपटाला अनुसूचित जाति (महिला)
चुनाला – विरूर स्टेशन अनुसूचित जाति
रामपुर – पांचगांव ओबीसी (महिला)
देवाडा – भेंडवी अनुसूचित जनजाति (महिला)

एससी को 8 तो एसटी को 13 सीटें मिली

जारी आरक्षण के अनुसार, अनुसूचित जाति वर्ग को कुल 8 सीटें मिली हैं, जिनमें से 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग को 13 सीटें दी गई हैं, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 15 सीटें मिली हैं, जिनमें 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। सामान्य वर्ग के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से 9 सीटें महिलाओं को मिली हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज