सावली जनआक्रोश मोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सावली में कांग्रेस का जनआक्रोश मोर्चा, वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा

Savli Janakrosh Morcha: चंद्रपुर के सावली में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने जनआक्रोश मोर्चा निकाला। विधायक विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधा।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों, रासायनिक खाद के दाम और चीनी की महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' का नारा देने वालों ने ही देश को लूटा है, ऐसा तीखा आरोप विधानसभा में विपक्ष के नेता विधायक विजय वडेट्टीवार ने लगाया।

सावली में कांग्रेस की ओर से आयोजित जनआक्रोश मोर्चे में हजारों नागरिकों ने उत्स्फूर्त भागीदारी की। तेज बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बैलगाड़ी पर सवार होकर शहर में निकाला गया यह मोचर्चा आकर्षण का केंद्र रहा।

महंगाई बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

मोर्चे को संबोधित करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि बड़े-बड़े आश्वासन देने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद पेट्रोल, गैस, जीवनावश्यक वस्तुओं, रासायनिक खाद सहित कई वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते गए, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, मजदूर, महिलाएं, छोटे व्यापारी और युवा वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

बारिश भी नहीं रोक पाई आक्रोश

तेज बारिश के बीच भी मोर्चे में लोगों की संख्या कम नहीं हुई। बैलगाडी पर शहर भ्रमण करते हुए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, कांग्रेस ने कहा कि जनआक्रोश मोर्चे के जरिए आम जनता की समस्याओं को मजबूती से सामने लाने का संकल्प लिया गया है।

मोर्चे में कांग्रेस नेता दिनेश चिटरनुरवार, तालुका अध्यक्ष नितीन गोहणे, शहराध्यक्ष कृष्णा राऊत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषाताई भोयर, शहराध्यक्ष भारती चौधरी, नगराध्यक्ष साधना वाढई, लता लाकडे, विजय कोरेवार, राकेश गड्डमवार, कृउबा सभापति राजू ठाकरे, किशोर कारडे, बडू बोरकुटे, नरेश सुरमवार, विलास यासलवार, निखिल सुरमवार सहित तालुका, शहर, महिला व युवक कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर पंचायत पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता, किसान, युवा, महिलाएं और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

किसानों को भी नहीं छोड़ा

वडेट्टीवार ने रासायनिक खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाद के दाम बढ़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं, किसानों को उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा। खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री महंगी होने से किसानों का आर्थिक गणित बिगड़ गया है। चीनी की बढ़ती कीमतों का असर भी आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत