गोवंश तस्कर पकड़ाए (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई! 14 गोवंश मुक्त, तस्करों के पास से 37 लाख का माल जब्त

Cow Trafficking Case: चंद्रपुर पुलिस ने दो कार्रवाई में 14 गोवंश को क्रूरता से ले जाए जा रहे वाहनों से मुक्त कर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया और कुल 37.40 लाख का माल जब्त किया।

प्रिया जैस

Cattle Smuggling Chandrapur: अपराध शाखा पुलिस ने गोवंश तस्करी के 2 मामलों का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपी गोवंश को क्रूरता से बांधकर वाहन में लाद कत्ल के इरादे से परिवहन करते धरे गए। इन आरोपियों में राहुल दशरथ नाकाडे (27), अनिल नारायण सहारे (25), रामेश्वर अरूण करंबे (28), रणजीत पुंजाराम कोंगे (43), पांडूरंग विठ्ठल तडेकोट (24), तिरूपति तुलसीराम सादगिरे (28) और अर्जुन लक्ष्मण येडगे का समावेश है जबकि पिंटू सैय्यद नामक आरोपी फरार है।

अपराध नियंत्रण शाखा चंद्रपुर के पथक को सोमवार 1 दिसंबर को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर बल्लारपुर अंतर्गत मानोरा रोड पर पुलिस स्टाफ एवं पंचों सहित नाकाबंदी कर तीन पिकअप वाहनों को रोककर पंचों के समक्ष जांच की गई। इन वाहनों में कुल 9 गोवंश पाए गए जिन्हें क्रूरता के साथ बांधकर कत्ल के इरादे से ले जाया जा रहा था।

लाखों का माल जब्त

इस मामले में आरोपी राहुल नाकाडे, अनिल सहारे, रामेश्वर करंबे व रणजीत कोंगे को हिरासत में लिया गया है जबकि पिंटू सैय्यद नामक आरोपी फरार हो गया। इन आरोपियों के पास से महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MH33-T-0452, MH34-BZ-5083, MH1 BG-3956 कीमत 27,00,000 व वाहनों से बरामद 9 गोवंश कीमत. 2,70,000 ऐसा कुल 29,70,000 रुपयों का माल जब्त किया गया। आगे की जांच बल्लारपुर पुलिस कर रही है।

नांदेड़ मार्ग पर मवेशी पकड़े गए

दूसरी वारदात में रामनगर पुलिस थानांतर्गत जुनोना फाटा में नाकाबंदी कर नांदेड मार्ग पर पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसमें कुल 4 गोवंश और एक बछडा पाया गया। इस मामले में आरोपी पांडूरंग तडेकोट, तिरूपति सादगिरे और अर्जुन येडगे तीनों नांदेड निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इनके पास से 1 लाख 70 हजार के मवेशी और वाहन क्र. एमएच 26 सीएच 3601 जिसकी कीमत 6 लाख रुपये कुल 7.70 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध नियंत्रण शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपुनि दीपक कॉकेटवार, बलराम झाडोकार, पुउपनि विनोद भुरले, संतोष निंभोरकर, सफौ धनराज करकाडे, पुहवा।सुरेव महतो,जयंत चुनारकर, प्रदीप मडावी, अजीत लेंडे, सुमीत बरडे, प्रफुल गारगाटे, नितेश महात्मे, मिलींद टेकाम आदि ने की।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर