Khamgaon Jalna Railway Line: खामगांव-जालना मार्ग में प्रभावित हो रहे 5 तहसील के 54 गांवखामगांव सं खामगांव से जालना प्रस्तावित 162 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण के लिए शेगांव, खामगांव, चिखली, सिंदखेड़राजा और देउलगांव राजा तहसील के 54 गांवों में आवश्यक जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होने वाली है। इस संबंध में, मध्य रेलवे के भुसावल मंडल कार्यालय ने जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया में बुलढाणा जिलाधिकारी से सहयोग मांगा है।
तदनुसार, बुलढाणा के विशेष जमिन अधिग्रहण अधिकारी और खामगांव, बुलढाणा और सिंदखेड़राजा के उपविभागीय अधिकारी, विशेष सक्षम अधिकारियों के रूप में, रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, संबंधित परिसर में जमिन सर्वेक्षण, स्वामित्व सत्यापन, उचित मुआवजे का निर्धारण, आपत्तियों की सुनवाई और जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया को कानूनी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कार्रवाई करेंगे।
खामगांव-जालना विशेष रेलवे परियोजना की अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में 26 मई 2026 को प्रकाशित हो चुकी है और अब रेलवे लाइन के लिए जमिन अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।रेलवे लाइन के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण शेगांव तहसील के 2 गांवों, खामगांव तहसील के 13 गांवों, चिखली तहसील के 20 गांवों, सिंदखेड़ राजा तहसील के 3 गांवों और देउलगांव राजा तहसील के 16 गांवों समेत कुल 54 गांवों के बाहरी परिसर में किया जाएगा। प्रस्तावित रेलवे लाइन का अंतिम खाका पहले ही तय हो चुका है।उम्मीद है कि यह प्रस्तावित रेलवे लाइन स्थानीय उद्योगों, कृषि उत्पादों के परिवहन और भविष्य के औद्योगिक निवेशों को नई गति प्रदान करेगी।
ये भी पढे़:
जिसमें शेगांव तहसील के वरखेड खुर्द तथा पहूरजिरा, खामगांव तहसील जयपूर लांडे, शेलोडी, टेंभुर्णा, जनुना, जलका तेली, नागापुर, किन्ही महादेव, नायदेवी, लोखंडा, पाला, शिराला, गणेशपुर, निमखेड। चिखली तहसील वैरागड, उंद्री उदयनगर, किन्ही सवडद, तोरणवाडा, मोहदरी, अमडापूर, टाकरखेड मुस्लिम अमडापूर परगाणा, महिमल, दहिगांव, बोरगाव काकडे, पेठ, अन्वी, बोरगाव वसू, शिंदे हराली, खंडाला मकरध्वज, कोलारा, रोहडा, मेरा खुर्द, भोरसा, आसोला परगाणाखेर् सिंदखेडराजा तहसील जलगाव, उगला, पिंपलखुटा, देऊलगाव राजा तहसील अंढेरा, धोत्रा नंदई परगाणा मलकापूर पांग्रा, सरंबा, देऊलगाव मही, निमगाव गुरू, सावंगी टेकाडे, पिंपलगाव बु., बामखेड, आसोला परगाणा सिंदखेड, पलसखेड झाल्टा, बोराखेडी बावरा, अंभोरा, गिरोली खुर्द, पिंपलनेर, सावखेड भोई तथा भिवगांव बु. इन गाव शिवार की भूसंपादन प्रक्रिया शुरू हो रही है।