Photo : Social Media  
महाराष्ट्र

बढ़ती गर्मी पर BMC ने जारी किया दिशा-निर्देश

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बढ़ती गर्मी को लेकर दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी किए हैं। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई में बढ़ते तापमान (Rising Temperature) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को अलर्ट (Alert) पर रखने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि लोगों को बीएमसी की तरफ से दिए गए टिप्स को फॉलो कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के कोलाबा में कल अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रुज में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल मुंबई तापमान बहुत अधिक नहीं है, लेकिन उत्तर भारत से चलने वाली हवाओं के कारण मुंबई में तापमान बढ़ सकता है। इसलिए आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

अधिक कर्मी में क्या करें

  1. प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं।
  2. हल्के, ढीले और सूती के कपड़े पहनें। 
  3. धूप में निकलते समय सुरक्षात्मक चश्में, छाता या टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।
  4. यात्रा के दौरान अपने साथ पानी और प्याज रखें।
  5. शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय (ठंडे पेय) से बचें क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं।
  6. अधिक प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करें और बासी भोजन न करें।
  7. यदि आप बाहर काम कर रहे हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें। हो सके तो सिर और चेहरे को किसी बड़े सूती कपड़े से ढक लें।
  8. अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर भी एक नम कपड़े का प्रयोग करें।
  9. बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें।
  10. यदि आप कमजोर या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  11. नियमित रूप से घर का बना पेय जैसे ओआरएस, लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि पिएं। यह शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  12. पशुओं को छाया में रखें और उन्हें भरपूर पानी दें।
  13. अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का प्रयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
  14. पंखे, गीले कपड़े और बार-बार ठंडे पानी से नहाने का प्रयोग करें।

हीटस्ट्रोक से प्रभावित व्यक्ति के इलाज के लिए टिप्स

  •  व्यक्ति को ठंडे स्थान पर या छाया में रखें। उसे गीले कपड़े से पोछें और शरीर को बार-बार धोएं। सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें। मुख्य बात उसके शरीर के तापमान को कम करना है।
  • व्यक्ति को 'ओआरएस' पीने को दें या नींबू का शरबत/तोरानी या जो भी शरीर को 'रिहाइड्रेट' करने के लिए उपयोगी हो उसे पिलाएं।
  •  व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। हमेशा ध्यान रखें कि हीटस्ट्रोक जानलेवा हो सकता है और इसके लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन