भंडारा

ट्रक ने महिंद्रा TUV को मारी टक्कर, कई घायल

नवभारत डेस्क
  • शहर के नागपूर नाके पर बढ़े हादसे

भंडारा. सोमवार तड़के महात्मा फुले कॉलोनी भोजापुर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिंद्रा TUV (MH34BF3210) को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद करीब से गुजर रहे दुपहिया वाहनों को नुकसान ना हो इसीलिए महिंद्रा के चालक ने गाड़ी का रुख सड़क के नीचे की ओर कर दिया. टक्कर इतनी तेज थी की चालक और पैसेंजर समेत चार पहिया वाहन सड़क के बगल की खाई में जा गिरी.

स्थानीय नागरिकों ने लोकसेवक पवन मस्के को खबर दी जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन और आरोग्य विभाग की मदद कर मस्के ने जखमी लोगों को तुरंत अस्पताल रवाना किया. 

भंडारा शहर में नागपूर से एंट्री करने वाले नागपूर नाका सड़क पर आए दिन ट्राफिक जाम लगा रहता है. दिन ब दिन समस्या विकराल होती जा रही है. नाके के पाँच किलोमीटर पहले से ही भारी ट्रकों और ट्रेलरों की लंबी कतारें लग जाती हैं. जगह बनाकर गाड़ी निकालने के चक्कर में छोटी कार वाले उनकी गाड़ी सड़क के नीचे उतार लेते हैं जिससे दो पहिया वहाँ चलाने वालों को खतरा बढ़ जाता है. सड़क टू लेन होने की वजह से भारी जाम लगा रहता है और अक्सर यहाँ हादसे होते रहते हैं. पवन मस्के ने हाइवै विभाग से सड़क को चौड़ा कर समस्या सुलझाने की मांग की है. 

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर