भंडारा

विधायक भोंडेकर के चित्र पर जूते बरसाए

नवभारत डेस्क

भंडारा. भंडारा जिले के शिवसेना (ठाकरे समूह) विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना (उदधव समूह) के नेता और सांसद संजय राउत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. उस पर रौष व्यक्त करते हुए स्थानीय शिवसेना नेताओं ने भोंडेकर के चित्र पर जुते बरसाए और नारेबाजी करते हुए निषेध किया.

संजय राऊत शिव सेना के नेता हैं. हम शिवसैनिकों को उन पर गर्व है.ऐसा रहने पर अपने नेता के बारे में अपमानजनक बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे. भोंडेकर ने राजनीति की शुरुआत शिवसेना से की थी. वह पहली बार शिवसेना के नामांकन पर विधायक बने. वह हमारे शिवसैनिकों के बल पर चुने गए थे.

एक समय वह इस नेता का समर्थन पाने के लिए चापलूसी कर रहे थे. अब वे पार्टी छोड़ने वालों के साथ जाकर हमारे नेता के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं. इसको लेकर जिला प्रमुख संजय रेहपाड़े के नेतृत्व में जुते मारो आंदोलन किया गया.

इस अवसर पर महिला आघाड़ी की रश्मी पातुरकर, शहर प्रमुख आशिक चुटे, ललित बोंद्रे, मनीष सोनकुसरे, प्रवीण नावरे, बंडू डहारे, हर्षल टेंभुरकर, सुधीर उरकुडे, राकेश आगरे, अभय उइके, गुरुदेव साकुरे, किशोर सार्वे, तिलक सार्वे, विजय मोटघरे, तोमदेव तितिरमारे, सुभाष भांडारकर, अमर भूरे, कृष्णा पानबुडे, गजानन कलंबे, दलीराम भुते, प्रवीण पावे, अब्राहम मिर्जा, प्रमोद बोरकर सहित शिवसैनिक उपस्थित थे.

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी