street light issue (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

सेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल

Sakoli Local News: सेंदूरवाफा क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण नागरिकों में भय का माहौल है। अंधेरे की वजह से दुर्घटना और अपराध की आशंका बढ़ गई है।

महाराष्ट्र डेस्क

Sendurwafa Street Light Issue News: सेंदूरवाफा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग सहित कई गलियों में अंधेरा पसरा होने से रात के समय आवागमन जोखिमभरा बन गया है। विशेष रूप से फ्लाईओवर के बोगदे के पास रोशनी नहीं होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।क्षेत्र में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

कई स्थानों पर इतनी अधिक अंधेरी स्थिति है कि राहगीरों को मोबाइल की रोशनी के सहारे रास्ता तय करना पड़ रहा है। हाल ही में क्षेत्र में दुर्घटना, हत्या और चोरी जैसी घटनाएं सामने आने के बाद नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल और अधिक बढ़ गया है।

प्रशासन की अनदेखी से लोगों में आक्रोश

नागरिकों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद रहने की समस्या नई नहीं है, लेकिन इस बार लंबे समय से समाधान नहीं होने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो किसी बड़ी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और नागरिक सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकें।

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि

नगरसेवक पंकज हेमराज मुंगुलमारे ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर व्यवस्था सुचारू की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा