मोहाड़ी पंचायत समिति- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

मोहाड़ी पंचायत समिति में नई नेतृत्व टीम का चुनाव, नारेबाजी के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mohadi Panchayat Election: मोहाड़ी पंचायत समिति में सभापति और उपसभापति पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बाना सव्वालाखे सभापति और आशा बोंदरे उपसभापति निर्वाचित हुए।

आंचल लोखंडे

Mohadi Panchayat Samiti:  भंडारा जिले के मोहाड़ी पंचायत समिति के सभापति और उपसभापति पद का चुनाव कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में बाना सव्वालाखे सभापति तथा आशा बोंदरे उपसभापति निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एकजुट दिखाई दिए। निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपविभागीय अधिकारी दिघे ने चुनाव संपन्न कराया।

मोहाड़ी पंचायत समिति में पिछले कुछ समय से अविश्वास प्रस्ताव और राजनीतिक उठापटक का दौर जारी था। इससे पहले सभापति जगदीश शेंडे और उपसभापति देवा चकोले के खिलाफ 10 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। 25 जून को हुए मतदान में यह प्रस्ताव 10 के मुकाबले 3 मतों से पारित हो गया था। इसके बाद 16 जुलाई को नए सभापति और उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

बाना सव्वालाखे बने नए सभापति

चुनाव के दौरान पूर्व सभापति जगदीश शेंडे ने सभापति पद के लिए दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया और सदन से बाहर चले गए। इसके बाद उपस्थित 14 में से 13 सदस्यों ने सर्वसम्मति से बाना सव्वालाखे को सभापति और आशा बोंदरे को उपसभापति चुना। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र बेलखेड़े के नेतृत्व में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता के कारण चुनाव बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मोहाड़ी पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

फोटो के दौरान नारेबाजी से कुछ देर तनाव चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सामूहिक फोटो लिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने घड़ी चुनाव चिन्ह वाले दुपट्टे पहनाने का प्रयास किया, जिसका पूर्व उपसभापति बबलू मलेवार ने विरोध किया। इसके बाद कुछ समय के लिए नारेबाजी हुई। एक ओर "राजूभाऊ आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" तो दूसरी ओर "चरणभाऊ आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारे लगाए गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया।

राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कुछ सदस्यों की भूमिका को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व सभापति जगदीश शेंडे के भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी तरह की अटकले ईजा रही है। हालांकि इस संबंध किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब