Sakoli ST Bus (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

साकोली-तुमसर मार्ग पर बस कंडक्टर की अमानवीयता, खुल्ले पैसे को लेकर यात्री को बस से उतारा गया

Sakoli ST Bus Case News: साकोली-तुमसर मार्ग पर महाराष्ट्र एसटी बस के कंडक्टर ने केवल 1 रुपये के विवाद में एक यात्री को बीच रास्ते में उतार दिया। घटना के बाद पीड़ित यात्री ने डिपो में शिकायत दर्ज की।

महाराष्ट्र डेस्क

Tumsar Bus Incident News: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल एसटी की बस में एक बार फिर बस वाहक की मनमानी और संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। साकोलीतुमसर मार्ग पर एक गरीब यात्री को केवल 1 रुपये के खुल्ले पैसों के विवाद में बस से नीचे उतार दिया गया, जिसके कारण यात्री को अंधेरे में असुरक्षित सफर करने पर मजबूर होना पड़ा।

गुरुवार की शाम करीब 640 बजे तुमसर डिपो की साकोलीतुमसर बस क्रमांक एमएच 40/9342 एकोडी रोड से आगे बढ़ रही थी। इस बस में पिंडकेपार निवासी महेश पतिराम राजवाडे सवार हुए। साकोली से पिंडकेपार का किराया 14 रुपये था। महेश ने कंडक्टर बोरकर को 100 रुपये के नोट के साथ 4 रुपये चिल्लर दिए ताकि उसे शेष राशि वापस मिल सके। कंडक्टर ने 15 रुपये पूरे देने की जिद पकड़ ली और यात्री के साथ बहस शुरू कर दी।

अपमानजनक व्यवहार

विवाद बढ़ने पर कंडक्टर ने मानवीयता को ताक पर रखते हुए खैरलांजी गांव के पास निर्जन और अंधेरी जगह पर बस रुकवा दी और महेश को जबरन नीचे उतार दिया। बस चालक वाघमारे ने कंडक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कंडक्टर अपनी जिद पर अड़ा रहा। पीड़ित महेश राजवाडे ने बताया कि इस अपमानजनक व्यवहार के बाद उन्हें रात के अंधेरे में पैदल चलकर अपने गांव पहुंचना पड़ा।

एसटी महामंडल की छवि पर गहरा धक्का

उन्होंने आरोप लगाया कि कंडक्टर के पास चिल्लर पैसे थे, फिर भी उन्हें जानबूझकर परेशान किया गया।

यात्री ने डिपों में कार्रवाई करने की मांग

पीड़ित यात्री ने साकोली बस डिपो पहुंचकर घटना की शिकायत की है और संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए सवाल किया है कि क्या परिवहन विभाग किसी यात्री को असुरक्षित स्थान पर उतारने की अनुमति देता है इस घटना से एसटी महामंडल की छवि पर गहरा धक्का लगा है।

चांद पर साथ चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को दिया मून बेस का न्योता

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे